किशनगंज जिले के आईसीडीएस अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए 20 जुलाई को सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण के सफल क्रियान्वयन के लिए सामाजिक अंकेक्षण समिति में पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहने वाली महानंदा व कनकई नदी के बढ़े जलस्तर में कमी आई है।नदियों के जलस्तर में कमी आने से तटवर्ती क्षेत्र में घुसा नदी का पानी अब धीरे-धीरे निकल रहा है। जिससे लोगों को राहत मिली है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के कई गांव में नदी व बरसात का पानी घुस गया था।जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
किशनगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलवा, मोतिहारा तालुका,सिंघिया कुलामनी, गाछपाड़ा एवं टेउसा पंचायत वासियों के लिए अच्छी खबर है कि इन पांच पंचायत में बहुत जल्द पंचायत सरकार भवन का सपना साकार होने वाला है। इन पांच पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि का तेजी से सीमांकन का कार्य चल रहा है।
दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के बिहार टोला के लोग डोरिया से अपने गांव तक जाने के लिए एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं। यहां तक कि अपना पंचायत भवन जाने के लिए भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सड़क नहीं रहने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले माध्यमिक विद्यालयों के रिक्त पदों के लिए जल्द ही अतिथि शिक्षकों की बहाली होगी। विभिन्न विषयों के रिक्त माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षक की बहाली के लिए प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।रिक्त पदों पर बहाली होगी। इनमें कोटिवार बहाली की जाएगी।
ठाकुरगंज प्रखंड में फ्री विल बैपटिस्ट सोसाइटी के हाना प्रोजेक्ट के द्वारा मंगलवार को ठाकुरगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मुफ्त ट्रैक्टर सेवा प्रदान करके जरूरतमंद किसानों को धान की खेती पूरी करने में मदद करने के लिए किसान मित्र पहल शुरू की है। मंगलवार को भोगडाबर पंचायत के हजारी गांव एवं नगर पंचायत के निचान बस्ती में 20 से अधिक सीमांत किसानों को मुफ्त ट्रैक्टर जुताई की सुविधा दी गयी।
किशनगंज जिले में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले में इस पर रोक लगाने को लेकर विभाग द्वारा जागरुक किया जा रहा है। नहीं मानने पर विभिन्न मद में डीटीओ, ईएसआई, एमवीआई ने अलग-अलग अभियान चलाकर जुर्माना वसूल रहे हैं। लेकिन कुछ लोग अब भी गलत दिशा में गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
किशनगंज जिले में सात अगस्त से जिले में तीन चरण में मिशन इंद्रधनुष अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान की सफलता को लेकर जरूरी तैयारी चल रही है। तैयारी को मंगलवार को जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में मिशन इंद्रधनुष के सफल क्रियान्वयन के लिए घर-घर सर्वे कर ड्यू लिस्ट एवं सर्वे रजिस्टर का पुनरीक्षण किया गया।
किशनगंज जिले में सिख युवा खालसा एड के द्वारा किशनगंज गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में मेडिकल कैंप का निशुल्क आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में विभिन्न बीमारियों के मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के दिघलबैंक प्रखंड में विगत दो दिनों से बारिश नहीं होने से नदियों का जलस्तर में कमी आई है। करीब 60 लाख की लागत से पत्थरघट्टी पंचायत के ग्वालटोली व बच्चा गुवाबारी को बचाने के लिए इसी वर्ष किया गया पारकोपाईन का कार्य मानसून के पहले दस्तक में ही कनकई नदी में समाने लगा है।जिस कारण एक बार फिर से कनकई नदी द्वारा ग्वालटोली और बच्चा गुवाबारी के लोगों पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है।
