बिहार राज्य के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड में राहत संस्था आई पार्टनर और पुलिस प्रशासन के संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम कर मानव तस्करी और घरेलु हिंसा के मुद्दों पर ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. फरजाना बेगम ने कहा कि मानव व्यापार बहुत बड़ा अभिशाप है। इसे रोकना बहुत जरूरी है। मेराज दानिश ने पॉक्सो कानून पर जानकारी दी।

किशनगंज पर्यावरण संरक्षण को लेकर गायत्री परिवार के द्वारा सेंट जेवियर्स स्कूल मे पौधरोपण किया गया। जिसमें आम,अमरूद ,गुलमोहर ,अमलतास के पौधे लगाए गए। स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि सभी को अपने घर के पास एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

बहादुरगंज में लगातार बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जमजमाव की समस्या को दूर करने के लिए कार्यपालक और नप बहादुरगंज के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान अपने टीम के साथ सुबह से शाम तक जल जमाव/निकासी हेतु नगर में भ्रमण कर पानी को निकालने की व्यवस्था की।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए भारत सरकार ने लक्ष्य योजना शुरू की है। इसके जरिये लेबर रूम और आपरेशन थियेटर में प्रसूता को आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिशनपुर पंचायत के चैनपुर गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है

Transcript Unavailable.

किशनगंज शहर में हल्की वर्षा शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। जिससे लोग परेशान है हो जाते हैं। शहर में बिजली कट जाने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के अलावे रात में भी बिजली कट जा रही है।रुईधासा, हलीम चौक, पुराना खगड़ा, फुलवारी सहित कई भागों में तीन-चार घंटे बिजली गुल रही। वहीं कई इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या से भी लोगो को दो चार होना पड़ रहा है।

किशनगंज जिले स्थित रेलवे मालगोदाम की स्थिति दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। प्रतिवर्ष 15 करोड़ से अधिक का राजस्व रेलवे को मिलता है।लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है।सूखे के दिनों में यहां सीमेंट, नमक, खाद, चीनी सहित अन्य सामान की अनलोडिंग के दौरान उड़ती धूल से यात्री परेशान होते हैं तो बारिश में जलजमाव से यहां व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। शेड नहीं रहने के कारण माल भींगने का भी खतरा बना रहता है।

किशनगंज जिले में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले को लेकर फिलहाल विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है। वर्तमान में बस स्टैंड से कुछ दूर फरिंग्गोला चौक तक गलत दिशा में ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। बताया जा रहा कि ओवरब्रिज के निर्माण से एक ही तरफ से गाड़ियां चल रही है। इस कारण कई बार यहां पर दुर्घटनाएं भी घट चुकी है।

किशनगंज जिले में लगातार बारिश एवं व बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। उमस भरी गर्मी और बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। लिहाजा इससे बचाव को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा गाइड लाइन जारी की गयी है।