किशनगंज जिले में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले को लेकर फिलहाल विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है। वर्तमान में बस स्टैंड से कुछ दूर फरिंग्गोला चौक तक गलत दिशा में ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। बताया जा रहा कि ओवरब्रिज के निर्माण से एक ही तरफ से गाड़ियां चल रही है। इस कारण कई बार यहां पर दुर्घटनाएं भी घट चुकी है।