किशनगंज जिले में गलत दिशा में वाहन चलाने वाले कई बार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।कुछ स्थानों में लोग गलत साइड से वाहन चला रहे थे। ट्रैफिक पुलिस की माने तो बीच-बीच में जांच की जाती है। वाहन चलाने वाले को स्वयं भी समझना चाहिए जरा सी लापरवाही से स्वयं तो नुकसान उठाना ही पड़ता है। घर वाले परेशान होते हैं। वो अलग। सड़के खराब हो या अच्छी हो गलत साइड में वाहन चलाने वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बरतें सावधानी
किशनगंज जिले में तेज बारिश व वज्रपात ने शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। सुबह से बाधित बिजली दोपहर तीन बजे के बाद ही सुचारु हो सकी। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करीब दस घंटे तक शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से कई घरों में पानी के अभाव में लोगों को दैनिक दिनचर्या से निबटना मुश्किल हो गया। इंवर्टर भी जवाब दे गया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत अंसुरा गांव में पिछले 2 दिनो से नही आ रहा है हर घर शुद्धपेयजल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल। वहीं ग्रामीणों का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है। जिस वजह से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
बिहार किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के कदमगाछी जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
दिघलबैंक प्रखंड सहित नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड से होकर बहने वाली कनकई और बूढ़ी कनकई नदी उफना गई है। जिस कारण तटवर्ती ईलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।दोपहर बाद पलसा और मंदिर टोला सहित अन्य घाटों पर नाव का परिचालन भी बंद कर दिया गया है।
बहादुरगंज प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार अत्यधिक बारिश से बहादुरगंज -टेढागाछ सीमा पर स्थित कई ग्रामीण पथ जल समाधि की भेंट चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
किशनगंज सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा एवं सुविधा उपलब्ध करने में सदर अस्पताल प्रशासन जुटी हुई है।सदर अस्पताल में डॉक्टर एवं कर्मियों की कमी के बावजूद आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में हर संभव प्रयास पर कार्य किया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवा और सुविधा उपलब्ध कराने के क्रम में अल्ट्रासाउंड को गर्भवती महिलाओं की देखभाल करनेवाले डॉक्टरों के लिए तीसरी आंख कहा जाता है।
किशनगंज जिले में मानसून के सक्रिय होने के बाद जिले में रुक-रुक कर लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।सुबह 8 बजे के बाद बारिश थमी तो थोड़ा उमस बना रहा। दोपहर पौने दो बजे फिर से आसमान काले बादलों से घिर गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरु हो गयी। जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण सड़कों की स्थिति नारकीय बन गयी। हालांकि नेपाल के जलग्रहण वाले क्षेत्रों व जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
किशनगंज जिले में मानसून के सक्रिय होने के बाद जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह से पहले तो रिमझिम बारिश शुरु हुई। उसके बाद साढ़े सात बजे से बिजली की तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरु हो गयी। करीब तीन घंटे तक जमकर बादल बरसे। शहर पूरी तरह जलमग्न हो गया। प्रमुख सड़कों, गली मुहल्ले की सड़कों के अलावा सरकारी कार्यालय परिसर भी डूब गए। रेलवे स्टेशन परिसर व रेल पटरी भी पूरी तरह डूब गए। जिससे पूरा शहर में पानी ही पानी दिखने लगा। बारिश इतना तेज था कि घर से निकलना मुश्किल हो गया। अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं जा सके। एक घंटे में ही कई जगहों से पानी निकल गया।
किशनगंज जिले में कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ज्यादा बारिश हुई तो धान की खेती पर भी असर पड़ सकता है। ज्यादा बारिश होने से धान के बिचड़े गलने लगेंगे। जिससे किसानों की खेती भी प्रभावित हो सकती है।
