किशनगंज जिले में मानसून के सक्रिय होने के बाद जिले में रुक-रुक कर लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।सुबह 8 बजे के बाद बारिश थमी तो थोड़ा उमस बना रहा। दोपहर पौने दो बजे फिर से आसमान काले बादलों से घिर गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरु हो गयी। जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण सड़कों की स्थिति नारकीय बन गयी। हालांकि नेपाल के जलग्रहण वाले क्षेत्रों व जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।
