बिहार राज्य के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद वाह कार्यपालक पदाधिकारी ने वाडो का किया निरीक्षण समस्याओं से हुए अवगत।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज के अंचल अधिकारी से राजद कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

पवाखाली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधक मंत्री को फूल माला एवं गुलदस्ता देकर किया भव्य स्वागत

मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री से मिलकर नदी के कटाव निरोधक कार्य की की मांग

किशनगंज:अमौर प्रखंड अंतर्गत नहरा कोल गांव में कनकई नदी से हो रहे कटाव के संबंध में युवाओं का एक शिष्टमंडल जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम से उनके आवास पर मिलकर उचित कार्रवाई की मांग किया। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग पूर्णियां से फ़ोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई को कहा।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के जिलाधिकारी को नई दिल्ली में 18 जुलाई को आयोजित समारोह कर भूमि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू इन्हें प्लेटिनम सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेंगी।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली तीन प्रमुख नदियां रतुवा, कनकई एवं गोरिया में जलस्तर घटने-बढ़ने से कई गांव पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिश के कारण इन नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया। वहीं बाढ़ के भय से कई गांवों के लोग रतजगा कर रहे हैं। चिल्हनिया, कालपीर, भोरहा , झुनकी मुशहरा, हवाकोल,धवैली पंचायत में नदियों का पानी प्रवेश करने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अनगढ सीमा के समीप मुख्यमंत्री सड़क के बीच मे स्तिथ कल्भर्ट सुबह लगभग 09 बजे के करीब दोनों तरफ से लगभग 15 फिट से अधिक कट गया है, जिससे इस पथ पर आवागमन बाधित हो गया है।लोगों की मांग है उक्त स्थान में कटाव रोधी कार्य किया जाए।

Transcript Unavailable.

किशनगंज शहर के एन एच 27 पर रांग साइड से कार लेकर जाते वाहन चालक। इस सड़क पर संबंधित विभाग को चाहिए कि लगातार चालान काटने की प्रक्रिया करनी होगी। तब ऐसे गलत दिशा में ड्राइविंग की घटनाओं पर लगाम लग सकेगा।