किशनगंज:अमौर प्रखंड अंतर्गत नहरा कोल गांव में कनकई नदी से हो रहे कटाव के संबंध में युवाओं का एक शिष्टमंडल जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम से उनके आवास पर मिलकर उचित कार्रवाई की मांग किया। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग पूर्णियां से फ़ोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई को कहा।