किशनगंज जिले में तेज बारिश व वज्रपात ने शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। सुबह से बाधित बिजली दोपहर तीन बजे के बाद ही सुचारु हो सकी। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करीब दस घंटे तक शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से कई घरों में पानी के अभाव में लोगों को दैनिक दिनचर्या से निबटना मुश्किल हो गया। इंवर्टर भी जवाब दे गया।
