किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में सभी कार्यालयों के प्रधान लिपिकों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि बैठक में कई लिपिक अकारण अनुपस्थित है, सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग एवं उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।