किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में ओ0डी0ओ0पी0 राष्ट्रीय पुरस्कार की तैयारी हेतु बैठक आहुत की गई।राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिला के विशेष उत्पाद को पुरस्कृत करने हेतु सभी जिला से पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।जिलांतर्गत उत्पाद यथा चाय,अनानास,ड्रैगन फ्रूट आदि के क्षेत्र में विशेष कार्य को लेकर कृषि कार्यालय,कृषि अभियंत्रण,डीआरडीए,कृषि कॉलेज,नाबार्ड,उद्योग केंद्र,बैंक के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।
