झिलमिल कॉलोनी, श्रम कार्यालय से अशमत अली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि यहाँ पर बहुत लम्बी लाइन लगी है और हम भी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लाइन में लगकर सम्बन्धित अधिकारी का इंतज़ार कर रहे हैं।
अशमत अली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पिछले सप्ताह एक सुरक्षाकर्मी को बकाया वेतन न देते हुए लॉक डाउन में काम से निकाल दिया गया। इसकी शिकायत दिल्ली सरकार से करने पर वहाँ से कॉल आयी थी, वहाँ से बताया गया कि आपकी शिकायत विश्वकर्मा नगर स्थित श्रम कार्यालय भेज दिया गया है। वहाँ से मिले एक नमर पर लगातार कॉल करने पर कॉल नहीं रिसीव हुई और फिर नम्बर बंद हो गया, दूसरे नम्बर पर कॉल करने पर बताया गया कि आपकी शिकायत गलती से हमारे पास आ गयी थी, जिसे उत्तर पूर्वी ज़िला के श्रम कार्यालय भेज दिया है, आप वहाँ जाइए। तो अभी ये वहीं जा रहे हैं।
दिल्ली से राजेश कुमार पाठक साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जावेद भाई के साथ हुई जालसाज़ी की घटना बहुत दुःखद है, लेकिन भारतीय सेना के प्रति आपकी भावना से बच्चों को सीखने को मिलेगा। जब भी कोई महामारी या दुर्घटना होती है तो कुछलोग लूटने वाले होते हैं तो कुछ मदद करने वाले। भारतीय सेना के नाम पर की जा रही इस जालसाज़ी की ये निंदा करते हैं। हमें इस तरह की जालसाज़ी से बचने की ज़रूरत है।
ये दिल्ली से लक्ष्मी साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रही हैं कि आजकल ऑनलाइन कॉल करके फ्रॉड करने वाले अपना नाम कुछ, कम्पनी का नाम कुछ बता कर लोगों को लाटरी के नाम पर अपने खाते में पैसा डलवा लेते हैं। ऐसा एक वाक़या इनके साथ भी हुई था। इसलिए ये इन चक्करों में न पड़कर सावधान रहने की सलाह दे रही हैं।
दिल्ली से लक्ष्मी साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रही हैं कि गुड़गाँव से सोनी ने इनको खबर दी है कि चीन में सड़क-निर्माण के काम में लगे मज़दूर उनके क़ब्ज़े में हैं। इस तरह के समाचारों को मीडिया सामने क्यों नहीं लाती। वहाँ फँसे हमारे प्रवासी मज़दूरों को किसी भी तरह निकालना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.

Comments
अगर ठेकेदार आपका वेतन ठीक से नहीं दे रहा है तो नियोक्ता या कंपनी आपका वेतन देने के लिए उत्तरदायी है, और अगर आपकी कंपनी भी आपकी सैलरी ठीक से नहीं दे रही तो आप अपनी कंपनी के स्टाफ या मैनेजर से बात करने की कोशिश करें, और आप अपनी कंपनी से उसे लिखित में ले लीजिए। और यदि फिरआपके नियुक्त या कंपनी निर्धारित तारीख पर आपकी सैलरी नहीं देते तो आप लेबर ऑफिस में यूनियन की सहायता से या फिर खुद भी लिखित में शिकायत देसकते हैं, जहां आपको यह प्रमाण करना पड़ेगा की आपकी कंपनी ने आपको सैलरी नहीं दी है। हम आपको सुझाव देते हैं कि आप जब भी किसी कंपनी को ज्वाइन करते हैं तो कंपनी आपको कुछ दस्तावेज देता है, यदि कंपनी आपको दस्तावेज नहीं देती है तो आपको इसकी मांग करनी चाहिए क्योंकि यह आपका अधिकार है और कंपनी आपको दस्तावेज देने से नहीं मना कर सकती, भले ही आप कॉन्ट्रैक्ट या पीस रेट के आधार पर काम कर रहे हों, केवल तभी आप यह साबित कर पाएंगे कि आप उस कारखाने में कार्यरत हैं, यह कुछ निम्नलिखित दस्तावेज़ हैं जो कंपनी अपने मजदूरों को देने के लिए बाध्य है, नियुक्ति पत्र, आई.डी कार्ड, वेतन पर्ची, यू.ए.एन नंबर, ई.एस.आई I.P नंबर के अनुसार हैं। हम यह भी सुझाव देते हैं कि आप और आपके दोस्त यूनियनों के साथ जुड़े रहें।
June 23, 2020, 5:31 p.m. | Location: 1129: Dl- Ncr, Delhi | Tags: int-PAJ wages workplace entitlements