Transcript Unavailable.

Comments


अगर ठेकेदार आपका वेतन ठीक से नहीं दे रहा है तो नियोक्ता या कंपनी आपका वेतन देने के लिए उत्तरदायी है, और अगर आपकी कंपनी भी आपकी सैलरी ठीक से नहीं दे रही तो आप अपनी‌ कंपनी के स्टाफ या मैनेजर से बात करने की कोशिश करें, और आप अपनी कंपनी से उसे लिखित में ले लीजिए। और यदि फिरआपके नियुक्त या कंपनी निर्धारित तारीख पर आपकी सैलरी नहीं देते तो आप लेबर ऑफिस में यूनियन की सहायता से या फिर खुद भी लिखित में शिकायत देसकते हैं, जहां आपको यह प्रमाण करना पड़ेगा की आपकी कंपनी ने आपको सैलरी नहीं दी है। हम आपको सुझाव देते हैं कि आप जब भी किसी कंपनी को ज्वाइन करते हैं तो कंपनी आपको कुछ दस्तावेज देता है, यदि कंपनी आपको दस्तावेज नहीं देती है तो आपको इसकी मांग करनी चाहिए क्योंकि यह आपका अधिकार है और कंपनी आपको दस्तावेज देने से नहीं मना कर सकती, भले ही आप कॉन्ट्रैक्ट या पीस रेट के आधार पर काम कर रहे हों, केवल तभी आप यह साबित कर पाएंगे कि आप उस कारखाने में कार्यरत हैं, यह कुछ निम्नलिखित दस्तावेज़ हैं जो कंपनी अपने मजदूरों को देने के लिए बाध्य है, नियुक्ति पत्र, आई.डी कार्ड, वेतन पर्ची, यू.ए.एन नंबर, ई.एस.आई I.P नंबर के अनुसार हैं। हम यह भी सुझाव देते हैं कि आप और आपके दोस्त यूनियनों के साथ जुड़े रहें।
Download | Get Embed Code

June 23, 2020, 5:31 p.m. | Location: 1129: Dl- Ncr, Delhi | Tags: int-PAJ   wages   workplace entitlements