दिल्ली राज्य से राम करण श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, सभी लोगो को हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हेलमेट का इस्तेमाल कर के आप खुद को किसी को दुर्घटना से बचा सकते है

दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजूर ख़ास थाना से शाहनवाज ने श्रमिक वाणी के माध्यम से रशीद खान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रशीद ने बताया की फैक्ट्री में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। मजदूरों को कम पैसे में काम करना पड़ रहा है। हफ्ते में 2 का ही काम मिल रहा है जिस वजह से मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है

दिल्ली राज्य से रामकरण श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, दिल्ली सरकार के द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। सड़क पर जल जमाव हो जाने के वजह से आम लोगो को आने जाने में समस्या हो रही थी। जिस वजह से सरकार इस नाले का निर्माण करवा रही है

दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से जुबैद खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, लोगो द्वारा कोरोना नियमो का पालन नहीं किया जा रहा है, लोग बिना मास्क लगाए यहा वहा घूम रहे है। भीड़ भाड़ ज्यादा होने के वजह से कोरोना वायरस फैलने की आशंका ज्यादा बढ़ गयी है। जिन व्यक्ति ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है वो टीका जरूर लगवा ले

दिल्ली राज्य से साकेत श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, आज पुरे भारत में तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है

दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी से नज़मा ने श्रमिक वाणी के माध्यम से सना से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सना ने बताया की, उन्होंने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है और वो जल्द ही दूसरा टीका भी लगवा लेंगी। कोरोना टीका लगवाने के बाद इन्हे कोई भी स्वास्थ सम्बंधित समस्या नहीं हुई

29/08/2022 दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक गली नंबर साडे तीन चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास कूड़े का ढेर हुआ सांप

दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई चटाई वाली बरकती मस्जिद से मोहम्मद शाहनवाज़ की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से एक श्रोता से हुई। श्रोता बताती है की, चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ है। शिकायत करने के बाद भी मेट्रो डिपार्टमेंट के द्वारा कूड़े को साफ़ नहीं किया गया है

Transcript Unavailable.

दिल्ली राज्य के मैन रोड से शहनवाज ने श्रमिक वाणी के माध्यम से एक ओला चलाने वाले ड्राइवर आसिम से बातचीत किया। बातचीत के दौरान आसिम ने बताया की इन्हे गाडी चलाने में कोई भी परेशानी नहीं होती है।असीम की आईडी कभी भी ब्लॉक नहीं किया गया है।