दिल्ली श्री राम कॉलोनी थाना खजुरी ख़ास से मोहम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पिछले महीने के 22 तारिक तक दिल्ली में कोरोना के 116 मरीज मिले थे। सरकारी आकड़ों के मुताबिक मध्य दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इसी सन्दर्भ में मोहम्मद जुबेर ने मोहम्मद शाहनवाज़ को बताया कि लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क और सावधानियाँ नहीं बरत रहे हैं। डर के कारण लोग कोरोना का टीका नहीं लगवाना चाहते हैं इसलिए कुछ लोगों ने पहला डोज़ लगवाने के बाद दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है। स्थानीय बाज़ारों में बहुत भीड़ देखी जा रही है जिससे कोरोना का संक्रमण बढ़ने का ज्यादा खतरा है

दिल्ली श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते हैं कि खजूरी खास के सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला नहीं हो रहा है। इस संदर्भ में खजुरी ख़ास गली नंबर -5 के स्थानीय निवासी अधीर से बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला के लिए गए थे लेकिन स्कूल ने दाखिला नहीं लिया। स्कूल प्रबंधक टीसी मांग रहे हैं।

दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से जुबैद खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी भी लोग सतर्क नहीं है, बिना मास्क के अभी भी लोग घूम रहे है। कोरोना से बचने के लिए सभी को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, लोगो से दुरी बना कर रखना चाहिए, भीड़ भाड़ के इलाके से हमेशा खुद को दूर रखना चाहिए

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई, खजुरी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना की, खजुरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मुख्या मार्ग पर कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ है।शिकायत करने के बाद भी मेट्रो सुपरवाइज़र इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है, टीपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है

Transcript Unavailable.

दिल्ली राज्य के श्रीराम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुबैर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कोरोना अभी ख़तम नहीं हुआ है। अस्पतालों में अभी भी कई कोविड के मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। लोगों के मन से कोरोना का डर ख़तम हो गया है और ऐसे भीड़ भीड़ में बिना मास्क के घूम रहे हैं लोग

दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के खजुरी से हसन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, ये चना बेचते है। दिन भर मजदूरी कर के ये 200 से 300 रूपए कमाते है। कम आमदनी होने के वजह से इन्हे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है

उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर ज़िला से संवाददाता नागेंद्र को श्रमिक वाणी के माध्यम से बीजारा ग्राम में रहने वाले एक श्रोता ने बताया की कोरोना काल में बच्चो को संभालना मुश्किल हो गया था। बच्चो द्वारा मोबाइल देखा जा रहा था।

Transcript Unavailable.