दिल्ली श्री राम कॉलोनी थाना खजुरी ख़ास से मोहम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पिछले महीने के 22 तारिक तक दिल्ली में कोरोना के 116 मरीज मिले थे। सरकारी आकड़ों के मुताबिक मध्य दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इसी सन्दर्भ में मोहम्मद जुबेर ने मोहम्मद शाहनवाज़ को बताया कि लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क और सावधानियाँ नहीं बरत रहे हैं। डर के कारण लोग कोरोना का टीका नहीं लगवाना चाहते हैं इसलिए कुछ लोगों ने पहला डोज़ लगवाने के बाद दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है। स्थानीय बाज़ारों में बहुत भीड़ देखी जा रही है जिससे कोरोना का संक्रमण बढ़ने का ज्यादा खतरा है
