Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली से रिपोर्टर नन्द किशोर को श्रमिक वाणी के माध्यम से मजदुर ने बताया कि आज उन्होंने जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया हैं। उनकी समस्या है कि वे जहाँ रह रहे थे वहां के घर को एक साल पहले तोड़ दिया गया है।जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन झुंगियों में वे पिछले पच्चास सालों से रह रहे हैं।
दिल्ली से रिपोर्टर हस्मत अली को श्रमिक वाणी के माध्यम से दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता श्रेया ने बताया कि आज उन्होंने जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों का बिजली का अधिकार ,पानी का अधिकार ,आवास का अधिकार ,स्थाई काम का अधिकार ,है वो उन्हें नहीं मिल रहा है।
दिल्ली से रिपोर्टर हस्मत अली को श्रमिक वाणी के माध्यम से महाराष्ट्र के निवासी महेश प्रजापति ने बताया कि आज उन्होंने जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने अपने बैनर में लिखा है ,"हमारे म्हणत को सम्मान दें" ,"मजदूर हैं मजबूर नहीं" ,मेरा काम मेरा पहचान हैं। " उनकी समस्या है कि वे अपनी मांगों को लेकर सभी कलेक्टरों और नेताओं को ज्ञापन सौंपा जा रहा है लेकिन इस पर कोई करवाई नहीं हो रही है।
दिल्ली से रिपोर्टर नन्द किशोर को श्रमिक वाणी के माध्यम से संगीता देवी ने बताया कि उन्हें रोजगार चाहिए। 2014 में वे ठेकेदार में सफाई कर्मचारी सुलभ की नौकरी करती थी। आरके ठेकेदार ने 30 हज़ार घुस मांग कर नौकरी देने की बात कही और पैसे लिए। तबियत ख़राब होने पर कर्मचारियों को बहाने से निकाल दिया जाता है और उनके स्थानों में किसी और को बहाल कर दिया जाता है घुस लेकर
दिल्ली से मोहम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रह हैं कि मजदूरों के घरों को तोड़ दिया गया। फरीदाबाद हरियाणा में मजदूर बताते हैं कि वादा किया गया था कि आपको प्रधानमंत्री आवास मिल जाएगा मगर 7 से 8 महीने हो गए अभी तक कुछ नहीं मिला और संगठन हमारी पूरी मदद कर रहा है कि डब्ल्यूपीसी संगठन हमारी पूरी मदद कर रहा है और हमारे साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है हरियाणा हाईकोर्ट में हमारे मुकदमा भी लड़ रहा है जिसमें एक हजार से ज्यादा मकान थे सभी तोड़ दिए गए हम सरकार से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द हमें हमारा आवाज दिलाया जाए नहीं तो हमारे मकान जा पर थे वही बना कर दिए जाएं
दिल्ली से रिपोर्टर हस्मत अली को श्रमिक वाणी के माध्यम से फरीदाबाद संजय नगर के निवासी रामेश्वर ने बताया कि आज उन्होंने जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया हैं। उनकी समस्या है कि वे जहाँ रह रहे थे वहां के घर को एक साल पहले तोड़ दिया गया है।जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन झुंगियों में वे पिछले कई सालों से रह रहे हैं।
दिल्ली से रिपोर्टर हस्मत अली को श्रमिक वाणी के माध्यम से फरीदाबाद संजय नगर के पच्चास वर्षीय एक व्यक्ति ने बताया कि आज उन्होंने जंतर मंतर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया हैं। उनकी समस्या है कि वे जहाँ रह रहे थे उन झुंगियों में वे पिछले पच्चीस से तीस साल से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली ,पानी ,घर की छत की मरम्मति करने में उनके बहुत से पैसे लग गए। तो सरकार अब कम से कम मुआवज़ा दे।
दिल्ली के जंतर मंतर से सुल्तान अहमद श्रमिक वाणी के माध्यम से युवा साथी व प्रवासी मजदुर से उनके मांगों को लेकर बातचीत की। मजदुर ने बताया कि आज मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से दिल्ली और उसके आस पास के बस्तियों से लोगों को हटाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किये जा रहे हैं।इस धरना प्रदर्शन में करीब दस समितियों ने भाग लिया है
