दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी से रीना ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 26-07-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 23-07-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि दिल्ली जल बोर्ड का पानी गंदा आ रहा है। तीन-चार दिन से पानी इतना गंदा आ रहा है कि पानी में से बदबू आ रही है। पीने , नहाने व कपड़े धोने की भी लायक नहीं है क्योंकि नहाने के बाद शरीर में से बदबू आने लगती है। ऐसा लगता है जैसे दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी नाले का पानी सप्लाई कर रहे हैं। जल बोर्ड के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस खबर को रीना ने जल बोर्ड के अधिकारी व लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक पर खबर साझा की। जिसके बाद अब श्री राम कॉलोनी के कुछ गलियों में दिल्ली जल बोर्ड का पानी साफ आने लगा है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अरविंद चौरसिया से हुई डॉक्टर साहब बताते हैं अगर आपको आई फ्लू हो गया है तो मोहल्ले के किसी डॉक्टर को नहीं दिखाए बल्कि आंखों के स्पेशल डॉक्टर को दिखाएं ताकि आपको अच्छी चिकित्सा मिल सके और मेडिकल स्टोर से ड्रॉप लेकर अपने आप नहीं डालें नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है बार-बार टावल रुमाल हाथ या कोई कपड़ा आंख पर नहीं लगाएं इससे वायरस ज्यादा फैलने का खतरा है चश्मा लगा कर बाहर निकले आपकी आंख में दिक्कत हो या ना हो चश्मा जरूर लगाएं यह वायरस है घबराने की जरूरत नहीं है इसका असर 4 से 5 दिन रहता है

श्रमिक वाणी के राजकुमार रोहिला जी बता रहें हैं कि 30 जुलाई 2023 को दिल्ली के जंतर मंतर में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से मोहम्मद शहनवाज़ ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि श्री राम कॉलोनी के राजीव विहार, समुदायिक भवन के पास लगी हाई मास्ट लाइट बहुत दिनों से खराब है। आसपास अँधेरा छाया रहता है स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग में किये है,लेकिन बिजली विभाग का कहना है कि क्रेन उपलब्ध नहीं है जिस कारण लाइट ठीक नहीं हो सकता है। इस खबर को लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व बीएसईएस अधिकारी को साझा किया गया था। जिसके बाद अब लाइट सही करा दी गई है। लोगों को आने जाने में अब सुविधा हो रही है।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं कि लोनी गोल चक्कर फ्लाईओवर के साइड में हनुमान मंदिर के पास लगी हाई मार्क्स लाइट बहुत दिनों से खराब है जिसकी शिकायत यहां के एक पान बेचने वाले व्यक्ति ने कई बार बीएसईएस दफ्तर व कर्मचारियों से की है मगर फिर भी हाई मार्क्स लाइट ठीक नहीं कराए जरी जिसकी वजह से पूरे फ्लाईओवर मंदिर के आसपास अंधेरा ही अंधेरा है

दिल्ली एनसीआर अक्षरधाम मंदिर से लेकर शास्त्री पार्क खजूरी चौक होता हुआ लोनी सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेस वे वे पिलर का काम चल रहा है पिलर बनाने वाले श्रमिक बिना हेलमेट बिना गिलफ्स बिना शूज के काम कर रहे हैं बताया जा रहा है कि श्रमिकों को कंपनी द्वारा हेलमेट गिलफ्स शूज नहीं दिए जा रहे हैं श्रमिक बराबर इसकी मांग कर रहे हैं मगर श्रमिकों को धमकाया जा रहा है कह दिया जाता है काम करना है करो नहीं तो अपने गांव चले जाओ आपको यह सामान नहीं मिलेगा कई श्रमिक हमसे बताते हैं मगर इंटरव्यू देने में घबराते हैं कहते हैं हमारी नौकरी चली जाएगी क्योंकि हम मजदूर आदमी हैं आप देख सकते हैं एक पीलर बन रहा है उस पर 5 से 6 मजदूर काम कर रहे हैं और किसी भी मजदूर के पास हेलमेट गिलफ्स शुज नहीं है और लगभग 80 फुट ऊंचाई पर है यह पिलर बन रहा है

दिल्ली एनसीआर में कुमारी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के आसपास वे खजूरी पुराने थाने के सामने बारिश का पानी भरा हुआ है जहां पर मच्छर बहुत ज्यादा पैदा हो रहे हैं हम मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर साहब से कई बार शिकायत कर चुके हैं कि यहां पर मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव करवा दीजिए या दवाई का बड़ा स्प्रे टैंकर से यहां पर छिड़काव करा दीजिए मगर कई बार कहने के बाद भी यहां पर दवाई का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है जिसमें मच्छर बहुत ज्यादा पैदा हो गए हैं डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने का ज्यादा खतरा है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 राजीव विहार पुलिया के पास इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने हाई मार्क्स लाइट लगी हुई है वह बहुत दिनों से खराब है पूरे इलाके में अंधेरा ही अंधेरा है रात को अंधेरे में निकलने में बहुत डर लगता है यहां से कई बार बिजली विभाग के अधिकारी भी निकलते हैं मगर इस लाइट पर ध्यान नहीं देते हैं कई बार यहां के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने भी उनसे शिकायत की है मगर फिर भी लाइट सही नहीं कराई जा रही है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.