दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी से रीना ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 26-07-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 23-07-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि दिल्ली जल बोर्ड का पानी गंदा आ रहा है। तीन-चार दिन से पानी इतना गंदा आ रहा है कि पानी में से बदबू आ रही है। पीने , नहाने व कपड़े धोने की भी लायक नहीं है क्योंकि नहाने के बाद शरीर में से बदबू आने लगती है। ऐसा लगता है जैसे दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी नाले का पानी सप्लाई कर रहे हैं। जल बोर्ड के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस खबर को रीना ने जल बोर्ड के अधिकारी व लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक पर खबर साझा की। जिसके बाद अब श्री राम कॉलोनी के कुछ गलियों में दिल्ली जल बोर्ड का पानी साफ आने लगा है
