दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अरविंद चौरसिया से हुई डॉक्टर साहब बताते हैं अगर आपको आई फ्लू हो गया है तो मोहल्ले के किसी डॉक्टर को नहीं दिखाए बल्कि आंखों के स्पेशल डॉक्टर को दिखाएं ताकि आपको अच्छी चिकित्सा मिल सके और मेडिकल स्टोर से ड्रॉप लेकर अपने आप नहीं डालें नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है बार-बार टावल रुमाल हाथ या कोई कपड़ा आंख पर नहीं लगाएं इससे वायरस ज्यादा फैलने का खतरा है चश्मा लगा कर बाहर निकले आपकी आंख में दिक्कत हो या ना हो चश्मा जरूर लगाएं यह वायरस है घबराने की जरूरत नहीं है इसका असर 4 से 5 दिन रहता है