Jfjckcjc

दिल्ली आईएमटी मानेसर से मनीष कुमार पांडेय श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी शौरभ से बातचीत की। जहाँ शौरभ ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सफाई को लेकर कोई भी नियम लागू किया है जिससे जगह जगह कूड़े -कचड़ों का ढेर लगा रहता है।शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देती है

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष ,श्रमिक वाणी के माध्यम से यशवंत विश्वकर्मा से बात कर रहे है। यशवंत बताते है कि ठेकेदार सही से श्रमिकों को वेतन नहीं देता है। पूरा वेतन नहीं दिया जाता है। अगर ठेकेदार को कंपनी से 20 हज़ार मिलते है तो वो श्रमिकों को केवल 10 हज़ार देती है। कंपनी अगर श्रमिकों को सुविधाएँ देती है जैसे यात्रा की व्यवस्था ,पीएफ ,ईएसआई आदि ,यह ठेकेदार श्रमिकों को नहीं देती है। कंपनी को श्रमिकों की सीधी भर्ती लेनी चाहिए

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष ,श्रमिक वाणी के माध्यम से यशवंत विश्वकर्मा से बात कर रहे है। यशवंत बताते है कि महँगाई से बहुत समस्या हो रही है। महँगाई बहुत बढ़ गयी है। इस महँगाई में केवल खाना पीना ही कर सकते है। रूम रेंट ,गैस के दाम ,बिजली बिल आदि बढ़ गई है आगे चल कर महँगाई से और परेशानी हो सकती है क्योंकि रोज़गार नहीं है।

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से साकेत श्रमिक वाणी के माध्यम से राहुल से बात कर रहें हैं। राहुल का कहना है की कम्पनियौं में काम ठीक से नहीं चल रहा है। कंपनियों में आठ घंटा के बाद भगा दिया जाता है ऐसे में परिवार चलना काफी मुश्किल हो रहा है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से राजकुमार यादव से हुई। राजकुमार बताते है कि कंपनी में ठेकेदारी प्रथा गलत है। इन्होने एक ठेकेदार के माध्यम से काम किया लेकिन उन्होंने उनका पीएफ नहीं जमा करते है। 18 हज़ार रूपए वेतन है तो ठेकेदार पीएफ का पैसा काटने का बात कह कर केवल 16 हज़ार देते है। वहीं कंपनी के बताए अनुसार ठेकेदार वेतन के मामले में श्रमिकों को सही जानकारी नहीं देती है। कंपनी में श्रमिकों की सीधी भर्ती होनी चाहिए। पीएफ के मामले में बहुत धोखाधड़ी होती है। श्रमिकों को बहुत समस्या होती है

दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप बढ़ रहे है। डेंगू ,मलेरिया जैसी बीमारी फ़ैल रही है। इससे बचने के लिए अपने आसपास साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे। पानी को जमने न दें। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें