मन की बात लोगों से

टेलर से मन की बात

सबीर के मन की बात

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से हसमत अली सेंट्रल ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष , सतवीर जी से बातचीत की। उन्होंने बताया की जब देश के सभी किसान संगठनों की मांग है कि जो समझौता किया गया था , उसके अनुसार एम . एस . पी. की गारंटी दी जानी चाहिए। एक तरफ बड़े कॉर्पोरेट ग्राहकों के आर . टी . आई . कार्यकर्ताओं ने पच्चीस लाख करोड़ से अधिक की रिपोर्ट की मांग की । जो कारीगर हैं , राजमिस्त्री हैं , मजदूर हैं , कोई भी छोटा - बड़ा काम करते हैं , उनका कर्ज आज तक माफ नहीं हुआ है ।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से हसमत अली ने गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की यह लोकतंत्र की हत्या है । विरोध करने का अधिकार सभी को दिया गया है , लेकिन यह सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती और किसानों के साथ हुए समझौते को सरकार ने लागू नहीं किया है । यह कई संगठनों का आह्वान नहीं है , लेकिन यह अभी भी उन संगठनों का अधिकार है। श्रमिक और किसान 16 फरवरी को पूरे देश में हड़ताल पर जा रहे हैं और उस हड़ताल की सफलता के लिए कई संगठन अपने तरीके से काम कर रहे हैं। इसलिए सरकार हड़ताल को रोकने के लिए जिस तरह के कदम उठा रही है , वह समस्याओं को हल करने के बजाय दमन के आधार पर मांगों को दबाना चाहती है। उससे वहां की समस्याओं का अंत नहीं होगा ।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से हसमत अली किसानों के दिल्ली कूच पर सीटू हरियाणा उपाध्यक्ष से हुई बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया की अगर देश के भीतर हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है तो हम दिल्ली जाएंगे , लेकिन केंद्र सरकार और हमारी राज्य सरकार जिस तरह का दमनकारी रुख अपना रही है, यह बिल्कुल अलोकतांत्रिक है और यह सही तरीका नहीं है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत भारतीय किसान यूनियन के महासचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह से हुई चौधरी चंद्रपाल बताते हैं कि हम दिल्ली कुच कर रहे हैं और हमें प्रशासन रोक नहीं सकता जब के दिल्ली आने के सभी रास्ते बंद हैं मगर अब हम खेतों के रास्तों से होते हुए दिल्ली निकल रहे हैं और एक-दो दिन में दिल्ली जरूर पहुंचेंगे

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत गौरी शंकर शर्मा से हुई शर्मा जी बताते हैं चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दे दिया गया है, मगर इनके अलावा और भी बहुत सारे लोग हैं, जिनको भारत रत्न भारत सरकार को देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने भी देश की आजादी और भारत के लिए बहुत काम किया है

Transcript Unavailable.

Kiraye P rahte h khajoori s