झारखण्ड राज्य के जिला रांची से जयवीर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि सड़क मार्ग से गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सड़क दुर्घटना में एक चालाक की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गए।

झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला से रविंदर महतो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि हरिहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैता पंचायत में बीती रातमजदूर रामभजन सिंह छत पर सो रहे थे। इसी दौरान वो छत से गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छत्तीसगढ़ के रायपुर से अनमोल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मध्यप्रदेश के रीवा में हत्या की घटना सामने आई है। देवर के भाभी और उसके दो बच्चों की हत्या की।

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की उनके पति महाराष्ट्र में काम के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसके कारण उनकी मौत हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से टेक नारायण ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति रामदास महतो का निधन हो गया है। आज उनका दशकर्म है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से टेक नारायण ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड में रहने वाले मजदुर मुकेश कुमार की मौत मुंबई में हो गई।मुकेश क के चालक थे और उन्हें पेट में कुछ दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह सुबह बुढ़मू प्रखंड के तुरमुली के पास हुई। बताया गया कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सवारी बस नियंत्रित होकर पलट गई ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई,और कई घायल हो गए। मृतक विनोद महतो बुढ़मू थाना क्षेत्र के बेतांगी गांव का रहने वाला बताया गया। जानकारी के अनुसार यह बस रोजाना बेतांगी से चैनगड़ा, सालहन, कोराबार होते हुए रांची जाती थी। साथ ही बताया गया कि मजदूरी करने वाले लोग अधिकतर इसी बस से रांची जाते थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की। और घायलों को मदद, सहयोग किया। वही स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

राजमार्ग पर छपवा की ओर आ रही ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। युवक नगर के वार्ड संख्या तीन के कुरुमटोला गांव निवासी चंद्रभूषण तिवारी का पुत्र शैलेश तिवारी बताया जाता है। दुर्घटना के बाद असंतुलित होकर ट्रक सड़क किनारे लगे सिग्नल से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़ फरार बताया जाता है। इस बाबत थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शैलेश नगर पंचायत द्वारा टैक्सी स्टैंड से वसूली के लिए दहाड़ी पर राजमार्ग पर गाड़ियों से वसूली करता था। वसूली करने के दौरान आ रही दूसरी गाड़ी के चपेट में आने से मौत होने की चर्चा है। मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर है। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता मंतोष यादव ने बताया कि बेहद मुफलिसी में दिहाड़ी मजदूरी कर अपने पूरे परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बिहार राज्य के सरन जिले से विकास कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि परसा के युवक विधान कुमार का गुजरात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गया। विधान तीन महीने पहले कमाने के लिए सूरत गया था। वह अपने छोटे भाई के साथ एक निर्माण लाइन में मजदूर के रूप में काम करता था। रविवार की रात कंपनी से घर लौटकर रात का खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। सुबह भाई ने खिड़की से देखा तो वह मृत पड़ा था।

बिहार राज्य के सरन जिले से विकास कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।