Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आग से बचाव के लिए लोगों को होना होगा जागरूक। गर्मी अभी शुरू भी नहीं हुई है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के दियारा क्षेत्र में आगलगी की घटना बढ़ती जा रही है। जिसका मुख्य कारण फूंस की झोपड़िया होती है। आगलगी पर नुक्कड़ नाटक कर लोगो को समझाना होगा कि कैसी वे आगलगी की घटना से अपना और आस पास के लोगो को बचाव कर सकते है।साथ ही आगलगी की घटना में बरती जानेवाली सावधानियों को भी बताना पड़ेगा। जैसे की आगलगी से बचने के लिए सुबह आठ बजे से पहले और शाम में नौ बजे के बाद खाना बनाना चाहिए। साथ ही तेज हवा के बहाव को पहचानना चाहिए एवं खाना बनाते समय चूल्हे के पास एक से दो बाल्टी पानी रखी होनी चाहिए।इतना ही नहीं अपने पास भीगा हुआ कपडा भी साथ रखना चाहिए जिससे आग से बचाव किया जा सके।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से राजीव कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर विश्वविद्यालय में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर रंजीत कुमार वर्मा द्वारा आयोजित की गई इस बैठक में विश्व विद्यालय के प्रथम स्थापना के अवसर पर स्थापना पखवाड़ा समारोह मनाने का निर्णय लिया गया यह स्थापना पखवाड़ा समारोह 18 मार्च से 4 अप्रैल तक मनाया जाएगा इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 18 मार्च को कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया जबकि 25 मार्च को क्रिकेट मैच 26 को फुटबॉल मैच 27 को ओपन शतरंज प्रतियोगिता तथा 30 मार्च को अंतर महाविद्यालय लोकगीत प्रतियोगित होगा एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एक सेमिनार भी कराए जाएंगे स्थापना पखवाड़ा के समाप्ति 4 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे से 8:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार को छोटे जोत के किसानों को बढाबा देंना चाहिए क्योंकि 6000रूपया देने से किसानों की कोई समस्या पुर्ण नहीं होगी। इसके लिए कृषि और किसान कल्याण को लेकर ठोस रणनीति और कार्ययोजना बनाने की जरुरत है। छोटे किसानो पर इसलिए ज्यादा ध्यान की जरुरत है क्योंकि वे हाशिये पर जा रहे है इसके विपरीत सक्षम किसान आवश्यक संसाधनों की वयवस्था स्वयं कर सकते है। लेकिन इस प्रक्रिया में कमजोर व संसाधन विहीन किसान पीछे छूटते जा रहे है।क्या किसान को सालाना छह हजार देने से किसानो की स्थिति में कोई सुधार या फर्क आएगा। क्या वे खेती में आगे बढ़ पायेगा।परम्परागत कृषि की जगह नकदी फसल को भी बढ़ावा देने की जरुरत है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि एकदिवसीय नियोजन सह रोजगार मेला का उद्घाटन किया गया। इस एक दिवसीय नियोजन सह रोजगार मेला का आयोजन मुंगेर के टाउन हॉल में आईटीसी सुनहरा कल एवं डॉन बॉस्को टेक सोसायटी के द्वारा किया गया। मेले का उद्घाटन मुंगेर नगर निगम के महापौर रुमा राज ,आईटीसी के प्रधान प्रबंधक आदर्श ,रोजगार पदाधिकारी नितिन तथा प्रोफेशनल मैनेजर तारा अमित ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया । अपने अतिथीय संबोधन में मुंगेर मेयर रुमा राज ने कहा कि इस आयोजन के द्वारा मुंगेर के शिक्षित बेरोजगार युवा एवं युवतियों को रोजगार मिलेगा। इस आयोजन मेले में आए हुए कंपनियों द्वारा अहर्ता रखने वाले युवा एवं युवतियों को रोजगार देकर उनके परिवार के आर्थिक समस्या को हल किया जाएगा। आईटीसी प्रधान प्रबंधक ने कहा कि आईटीसी हमेशा बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करता रहा है और करता रहेगा। इस तरह के मेले के आयोजन से कुशल युवा एवं युवतियों को सीधा रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इस मेले में कुल 17 स्टॉल लगाए गए हैं। जिले के कोने-कोने से युवा युवतियों को रोजगार पाने को लेकर उत्सुक देखा गया ।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या पांच से शेरपुर में लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या पेय जल की है।भारती स्कुल के सामने गली में पिछले एक साल से नगर निगम के द्वारा लगाया गया पेय जल खराब पड़ा हुआ है। साथ ही मोहल्ले के सड़कों पर कूङे का अंबार लगा हुआ दिखायी पड़ती है। ऐसे में नियमित साफ सफाई के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।शेरपुर में पर्याप्त चपाकल भी लगभग खराब ही पड़ी हुयी हैं। वार्ड में सभी चपाकल खराब हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि हम भारवासियों की तरफ से देश के उन वीर सपूतो को शत शत नमन। बताते चले कि 36घंटे के अंदर लड़ाकू मिग विमान चालक अभिनन्दन की देश वापसी की घोषणा ने देश की आम अवाम के साथ-साथ उनके परिजनों के लिए भी एक बङी खुशखबरी लायी है।कई बार पडोसी मुल्क द्वारा भारत को भवनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया गया।कुछ हद तक वह कामयाब भी हुआ पर इस बार सरकार की अपील काम आयी। इस मामले में देश की आम जनता ने जितनी मजबूती से सेना और सरकार की अपील पर संयम का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है।अभिनन्दन की सकुशल वापसी देश की बड़ी जीत हैएवं उसके जज्बे को सारा देश सलाम करता है।
matadhikar ka paryog karna hamara kartabya hai
