बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि एकदिवसीय नियोजन सह रोजगार मेला का उद्घाटन किया गया। इस एक दिवसीय नियोजन सह रोजगार मेला का आयोजन मुंगेर के टाउन हॉल में आईटीसी सुनहरा कल एवं डॉन बॉस्को टेक सोसायटी के द्वारा किया गया। मेले का उद्घाटन मुंगेर नगर निगम के महापौर रुमा राज ,आईटीसी के प्रधान प्रबंधक आदर्श ,रोजगार पदाधिकारी नितिन तथा प्रोफेशनल मैनेजर तारा अमित ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया । अपने अतिथीय संबोधन में मुंगेर मेयर रुमा राज ने कहा कि इस आयोजन के द्वारा मुंगेर के शिक्षित बेरोजगार युवा एवं युवतियों को रोजगार मिलेगा। इस आयोजन मेले में आए हुए कंपनियों द्वारा अहर्ता रखने वाले युवा एवं युवतियों को रोजगार देकर उनके परिवार के आर्थिक समस्या को हल किया जाएगा। आईटीसी प्रधान प्रबंधक ने कहा कि आईटीसी हमेशा बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करता रहा है और करता रहेगा। इस तरह के मेले के आयोजन से कुशल युवा एवं युवतियों को सीधा रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इस मेले में कुल 17 स्टॉल लगाए गए हैं। जिले के कोने-कोने से युवा युवतियों को रोजगार पाने को लेकर उत्सुक देखा गया ।
