jiv Jeevika Ke Didi se baat cheet cushions DDD se Pucha Gayatri didi aap jicama Rakesh Khushi

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा से गेहुँ को फायदा तो हुआ ही है,लेकिन दलहन और तिलहन की फसलों को ज्यादा नुकशान हुआ है। विपिन कुमार जी ने जानकारी देते हुये बताया कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को रिमझिम बारिश से एक ओर जहाँ ठंडक बढ़ गयी वहीं दलहन एंव तिलहन फसलों को काफी नुकशान हो गया। हालाँकि गेहुँ के किसानों को काफी फायदा हुवा लेकिन फल और फुल वाले किसानों को काफी नुकशान का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से फसलों के अनाज में गिरावट की स्थिति आ गयी हैं। कई सड़कें झील में भी तब्दील हो गयी हैं,लोगों को कहीं आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के तोपखाना बाजार से संतोष कुमार झा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि स्वास्थ्य बीमा के बारे में सुने थे।लेकिन इन्होने बीमा नहीं लिया है। इनके परिवार में गंभीर स्थिति है इसलिए स्वास्थ्य बीमा लेना चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य जिले से दीपक कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण समिति के जिला इकाई के द्वारा जीविका मुंगेर के आयोजन में जमालपुर के आर्यन विवाह भवन में दिनांक 25 फरबरी से धरहरा एवं जमालपुर प्रखंड के जीविका समूह से जुडी 40 दीदियों को ग्रामीण विकास के योजना मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास एवं जन वितरण प्रणाली के बारीकियों पर प्रशिक्षण  दिया जा रहा है I जिससे की ये दीदियाँ अपने गावं में चल रहे योजनाओ का सामाजिक अंकेक्षण कर सके I सामाजिक अंकेक्षण द्वारा यह पता चल पायेगा की इन योजनाओ के सामाजिक विकास के उद्देश्य पुरे हो पा रहे हैं की नही I सामाजिक अंकेक्षण के कार्य में लगे इन कर्मियों के प्रतिवेदन को पहले सामाजिक अंकेक्षण समिति के राज्य कार्यालय भेजा जायेगा और उसके बाद सम्बंधित जिला जिला अधिकारीयों के माध्यम से सम्बंधित विभाग को देकर प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की जाएगी I प्रसिक्षण का आज तीसरा दिन था और आज सभी ४० प्रतिभागियों को मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण वास्तविक रूप से क्षेत्र में करेंगे का अभ्यास कराया गया I इससे पूर्व के दो दिनों में इन्हें उपरोक्त तीनो योजनाओ के बारीकियों एवं अंकेक्षण में प्रयोग किया जाने वाले प्रपत्रों एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया I प्रसिक्षण को संचालित कर रहे सामाजिक अंकेक्षण समिति के जिला साधन सेवी श्री मुकेश कुमार ने बताया की सभी प्रखंड से चयनित स्वयंसेवकों के लिए  चार दिवसिय आवासिय प्रसिक्षण आयोजित की जा रही है जिसके बाद ये स्वतन्त्र रूप से अपने ग्राम पंचायतों में चल रही योजनाओ का अंकेक्षण कर अपना प्रतिवेदन समर्पित करेंगी I प्रसिक्षण में पुष्पा देवी, सीमा सिन्हा, चन्दा कुमारी, प्रीती कुमारी के साथ अन्य प्रतिभागी भी भाग ले रही थी I प्रसिक्षण पर अपना हर्ष व्यक्त करते हुए जीविका मुंगेर के जिला प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया की इस अंकेक्षण से सामाजिक विकास की योजनाओ को बल मिलेगा और कहां त्रुटी आ रही है उसे सुधार करना आसान हो जायेगा I

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से किसान पप्पू कुमार जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान पप्पू कुमार जी ने बताया कि कृषि सम्मान निधि योजना सरकार की एक अच्छी पहल है ,लेकिन इसके बावजूद भी किसानों के साथ कई समस्याएं हैं. इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है ,जबकि किसान रजिस्ट्रेशन कराने जाते हैं तो हर समय सरवर ही डाउन रहता है। ऐसे में किसान को काफी परेशानी हो रही है और ₹6000 से किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है इसके बदले सरकार अगर समुचित व्यवस्था उनके खेत तक पानी और भी बीज खाद की व्यवस्था करते तो अच्छा होता ,और अपना अनुभव साझा करते उन्होंने बताया कि इसके पहले भी सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की है लेकिन उन से किसानों को अभी तक बहुत फायदा नहीं हुआ और शायद किसान सम्मान निधि का भी हश्र उसी तरह हो जाएगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.