बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से किसान पप्पू कुमार जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान पप्पू कुमार जी ने बताया कि कृषि सम्मान निधि योजना सरकार की एक अच्छी पहल है ,लेकिन इसके बावजूद भी किसानों के साथ कई समस्याएं हैं. इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है ,जबकि किसान रजिस्ट्रेशन कराने जाते हैं तो हर समय सरवर ही डाउन रहता है। ऐसे में किसान को काफी परेशानी हो रही है और ₹6000 से किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है इसके बदले सरकार अगर समुचित व्यवस्था उनके खेत तक पानी और भी बीज खाद की व्यवस्था करते तो अच्छा होता ,और अपना अनुभव साझा करते उन्होंने बताया कि इसके पहले भी सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की है लेकिन उन से किसानों को अभी तक बहुत फायदा नहीं हुआ और शायद किसान सम्मान निधि का भी हश्र उसी तरह हो जाएगा।