ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा जमालपुर के तत्वाधान में प्रस्तावित 20-21 जून 19 को केंद्रीय परिषद सदस्यों की बैठक की सफलता एवं केंद्रीय मांगों के समर्थन में कारखाना गेट नंबर 6 पर प्रातः एवं कारखाना गेट नंबर 01 पर संध्या समय शाखा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में गेट टू गेदर मीटिंग कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर शाखा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कहा कि 20- 21 जून 2019 को केंद्रीय संस्थान में केंद्रीय परिषद सदस्य की बैठक की सफलता को लेकर रेल कर्मियों से आह्वान किया गया।  उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य के संघर्ष की नीति निर्धारण इस बैठक में किया जाएगा और उसी नीति निर्धारण के तहत आगे का संघर्ष की जाएगी । शाखा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि रेल देश का जीवन रेखा है। देश का विकास रेल के विकास पर निर्भर करता है और रेल रोजगार सृजन का अच्छा साधन है। वही विदेशी पूंजीपति एवं उद्योगपति की नजरें भारतीय रेल को अपने अधीन कर भारी मुनाफा कमाना चाहती है। एफडीआई निजीकरण का दूसरा रूप है। जिसे रेल में लागू कर दिया 2.5 लाख पद खाली पड़े हैं। जिसे पूर्णरूपेण नहीं भरा जा रहा है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में फिर से एक बार तेज धूप एवं झुलसा की गर्मी और लू से फिलहाल कोई राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है .सूर्य की तेज से लोगों को परेशान कर रखा है जिसके कारण पिछले कई दिनों से लू के थपेड़े और गर्मी की तपिश से जीना मुहाल हो चुका है। वही आने वाले दो-तीन दिनों में गर्मी से किसी भी प्रकार की कोई राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस प्रचंड गर्मी ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है,लोग डायरिया डिसेंट्री सहित मौसमी बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं.आज के वर्तमान समय में मामूली कमी तो आ ही रही है लेकिन गर्मी और लू से बहुत अधिक परेशानी बढ़ती जा रही है।जून माह में एक बार फिर प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है लेकिन आज मौसम का मिजाज और भी अधिक बदला नजर आ रहा है। गर्मी एवं गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ने के कारण दोपहर में लोग छाता,गमछा एवं तौलिया से सिर को ढक कर महिला एवं पुरुष सड़कों पर चलती नजर आ रहे हैं।

बिहार राज्य के मुंगेर से गंगाराम जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श जमालपुर क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर ओपी के समीप दो मासी के पास से पुलिस ने दो युवकों को 35 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तार युवकों में पीरी बाजार कटरा निवासी अशोक कुमार का पुत्र सूरज कुमार बिंदेश्वरी का पुत्र विकास में शामिल है

बिहार राज्य के मुंगेर से हमारे संवाददाता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार के अंतर्गत पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी के पद पर चयन हेतु लगभग 4200 अभ्यर्थी 10 परीक्षा केंद्रों पर कल 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक देंगे।कुल 10 स्टेटिक 04 गश्ती सह जोनल दण्डाधिकारी एवं04 उड़नदस्ता दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है।इस सम्बंध में आज उप विकास आयुक्त प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में बैठक की गई।उन्होंने निर्देश दिया कि फ़्रिष्किंग में किसी प्रकार की कोताही न करे।महिला अभ्यर्थी के लिए बंद परिसर में फ़्रिष्किंग की व्यवस्था करे।अनुमंडल पदाधिकारी सदर और पुलिस उपाधीक्षक सदर ट्रैफिक व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण के वरीय प्रभार में रहेंगे।जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष 06344 222660 स्थापित है।जो 24 घण्टे कार्यरत रहेंगे।बैठक में अपर समाहर्त्ता, डॉ विद्यानंद सिंह,sdo सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षकगण,आदि उपस्थित थे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज 15 जून को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के रामदिरी गांव के दुर्गा स्थान के पास बसे हुए ग्रामीणों ने पानी की बढ़ती किल्लत तथा चापाकल ख़राब पड़े रहने की समस्या से परेशान होकर एनएच को जाम कर दिया था।कई बार ग्रामीणों ने मुखिया विभादेवी को इसका उपाय करने के लिए कहा लेकिन उनके द्वारा भी कोई उपाय नहीं किया गया। इसलिए इस भीषण गर्मी से व्याकुल ग्रामीणों को जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए सड़क जाम करना पड़ा और यह जाम चार घंटे तक चला।वही उस जाम के दौरान इस खबर को मुंगेर की आवाज मोबाइल वाणी चैनल पर चलाकर कर सभी वरीय पदाधिकारी को मैसेज भेजा गया।और इस खबर को सुनते ही सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा मिश्रा हरकत में आई और वह तुरंत पीएचडी विभाग के पदाधिकारी को फोन कर वहां पहुंचने के लिए कहीं और स्वयं भी जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया।वही उन्होंने कहा की जब तक वहां स्थाई निदान नहीं हो जाता है तब तक पीएचईडी विभाग से टैंकर द्वारा पानी की दिक्कत को दूर किया जाएगा ।उसी समय पानी का टैंकर भी मंगवा कर रामदिरी गांव पहुँचाया गया,जिससे वहां के ग्रामीण काफी खुश दिखे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुये हमारे संवाददाता ने बताया कि पूर्व रेलवे आईजी मुख्यालय अंबिका नाथ मिश्रा एवं मालदा मंडल के डीएससी फ्रांसिस लिरिल लोगो द्वारा एकदिवसीय औचक निरीक्षण को लेकर मुख्यालय से जमालपुर स्पेशल सैलून से शुक्रवार सुबह पहुंचे। और जमालपुर स्टेशन आरपीएफ यार्ड एवं वर्कशॉप यार्ड का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण कर यार्ड प्रभारी को दिशानिर्देश दियें। इसके उपरांत आईजी की टीम आरपीएफ बैरक पहुंचा। और आरपीएफ जवानों के समस्याओं से रूबरू हुए और जानकारी ली। तथा डॉग स्क्वाड के रख रखाव के बारे में भी पूछताछ किया। तत्पश्चात मुख्य कारखाना प्रबंधक जमालपुर के कार्यालय पहुंचें और कारखाना प्रबंधक एस. विजय के साथ विशेष बैठक की। और कारखाना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर निरीक्षण को जमालपुर पहुंचे मुख्यालय आईजी को जवानों द्वारा" गार्ड ऑफ ओनर"  नहीं दिये की चर्चा अधिकारी व जवानों में जोरों पर था। बताया गया कि इरिमी के सभागार में आईजी अंबिका नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सुरक्षा संरक्षा, समय पालन व अनुशासन  विषय पर एक सेमिनार का आयोजन की गई। जिसमें आईजी अंबिका नाथ मिश्रा एवं डीएससी मालदा सहित कई सहायक सुरक्षा आयुक्त इंस्पेक्टर मौजूद थे। । रेल आईजी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी प्रकार की शिकायत व समस्या यदि हो तो बेहिचक बताऐं उसे यथाशीघ्र दूर किया जाएगा मौके पर  जवानों ने बैरक की स्थिति से अवगत कराया खाना-पीना व जर्जर आवास की समस्याएं की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि नशाखुरानी एक्ट पर विस्तृत चर्चा की। और इसे सख्ती के साथ पालन को कहा गया। साथ ही साथ जवानों से अनुशासन बनाऐं रखने की बात कही। इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त ईश्वर प्रसाद यादव, वर्कशॉप पोस्ट इंस्पेक्टर चुनमुन, सुजीत कुमार यादव,लक्ष्मण यादव,कुलदीप सहित दर्जनों आरपीएफ के जवान मौजूद थे।इस बाबत जमालपुर यार्ड प्रभारी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव से जब फोन पर जानना चाहा तो कहा आईजी मुख्यालय को गॉर्ड ऑफ ओनर जवानों ने स्टेशन यार्ड पोस्ट पर दी हैं। और सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने नेतृत्व किया। इंस्पेक्टर कुलदीप से जब पूछा तो सलामी देने से इंकार किया।

जमालपुर के दौलतपुर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय दिव्यांगजन जांच से सहायक उपकरण शिविर का आयोजन सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम सीआरसी पटना जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मुंगेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि कर शिविर का उद्घाटन किया

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जल ही जीवन है। इसे बचाकर रखना ही हम मनुष्य का फर्ज बनता है ।भू गर्भीय जल का अनुचित बर्बादी होने से जल स्तर लगातार गिरता ही जा रहा है।भीषण गर्मी के इस मौसम में उत्पन्न जल संकट की समस्या से कई प्रदेशों के लोग जूझ रहे हैं ।वही जंगली जानवर हो या पालतू जानवर पानी की तलाश में शहर की ओर बढ रहे हैं,इससे असुरक्षा का भी खतरा पैदा हो गया है।