बिहार राज्य के मुंगेर जिला से हमारे मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुये हमारे संवाददाता ने बताया कि पूर्व रेलवे आईजी मुख्यालय अंबिका नाथ मिश्रा एवं मालदा मंडल के डीएससी फ्रांसिस लिरिल लोगो द्वारा एकदिवसीय औचक निरीक्षण को लेकर मुख्यालय से जमालपुर स्पेशल सैलून से शुक्रवार सुबह पहुंचे। और जमालपुर स्टेशन आरपीएफ यार्ड एवं वर्कशॉप यार्ड का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण कर यार्ड प्रभारी को दिशानिर्देश दियें। इसके उपरांत आईजी की टीम आरपीएफ बैरक पहुंचा। और आरपीएफ जवानों के समस्याओं से रूबरू हुए और जानकारी ली। तथा डॉग स्क्वाड के रख रखाव के बारे में भी पूछताछ किया। तत्पश्चात मुख्य कारखाना प्रबंधक जमालपुर के कार्यालय पहुंचें और कारखाना प्रबंधक एस. विजय के साथ विशेष बैठक की। और कारखाना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर निरीक्षण को जमालपुर पहुंचे मुख्यालय आईजी को जवानों द्वारा" गार्ड ऑफ ओनर" नहीं दिये की चर्चा अधिकारी व जवानों में जोरों पर था। बताया गया कि इरिमी के सभागार में आईजी अंबिका नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सुरक्षा संरक्षा, समय पालन व अनुशासन विषय पर एक सेमिनार का आयोजन की गई। जिसमें आईजी अंबिका नाथ मिश्रा एवं डीएससी मालदा सहित कई सहायक सुरक्षा आयुक्त इंस्पेक्टर मौजूद थे। । रेल आईजी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी प्रकार की शिकायत व समस्या यदि हो तो बेहिचक बताऐं उसे यथाशीघ्र दूर किया जाएगा मौके पर जवानों ने बैरक की स्थिति से अवगत कराया खाना-पीना व जर्जर आवास की समस्याएं की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि नशाखुरानी एक्ट पर विस्तृत चर्चा की। और इसे सख्ती के साथ पालन को कहा गया। साथ ही साथ जवानों से अनुशासन बनाऐं रखने की बात कही। इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त ईश्वर प्रसाद यादव, वर्कशॉप पोस्ट इंस्पेक्टर चुनमुन, सुजीत कुमार यादव,लक्ष्मण यादव,कुलदीप सहित दर्जनों आरपीएफ के जवान मौजूद थे।इस बाबत जमालपुर यार्ड प्रभारी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव से जब फोन पर जानना चाहा तो कहा आईजी मुख्यालय को गॉर्ड ऑफ ओनर जवानों ने स्टेशन यार्ड पोस्ट पर दी हैं। और सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने नेतृत्व किया। इंस्पेक्टर कुलदीप से जब पूछा तो सलामी देने से इंकार किया।
