बिहार राज्य के मुंगेर से हमारे संवाददाता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार के अंतर्गत पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी के पद पर चयन हेतु लगभग 4200 अभ्यर्थी 10 परीक्षा केंद्रों पर कल 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्याह्न तक देंगे।कुल 10 स्टेटिक 04 गश्ती सह जोनल दण्डाधिकारी एवं04 उड़नदस्ता दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है।इस सम्बंध में आज उप विकास आयुक्त प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में बैठक की गई।उन्होंने निर्देश दिया कि फ़्रिष्किंग में किसी प्रकार की कोताही न करे।महिला अभ्यर्थी के लिए बंद परिसर में फ़्रिष्किंग की व्यवस्था करे।अनुमंडल पदाधिकारी सदर और पुलिस उपाधीक्षक सदर ट्रैफिक व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण के वरीय प्रभार में रहेंगे।जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष 06344 222660 स्थापित है।जो 24 घण्टे कार्यरत रहेंगे।बैठक में अपर समाहर्त्ता, डॉ विद्यानंद सिंह,sdo सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षकगण,आदि उपस्थित थे।