ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा जमालपुर के तत्वाधान में प्रस्तावित 20-21 जून 19 को केंद्रीय परिषद सदस्यों की बैठक की सफलता एवं केंद्रीय मांगों के समर्थन में कारखाना गेट नंबर 6 पर प्रातः एवं कारखाना गेट नंबर 01 पर संध्या समय शाखा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में गेट टू गेदर मीटिंग कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर शाखा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने कहा कि 20- 21 जून 2019 को केंद्रीय संस्थान में केंद्रीय परिषद सदस्य की बैठक की सफलता को लेकर रेल कर्मियों से आह्वान किया गया।  उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य के संघर्ष की नीति निर्धारण इस बैठक में किया जाएगा और उसी नीति निर्धारण के तहत आगे का संघर्ष की जाएगी । शाखा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि रेल देश का जीवन रेखा है। देश का विकास रेल के विकास पर निर्भर करता है और रेल रोजगार सृजन का अच्छा साधन है। वही विदेशी पूंजीपति एवं उद्योगपति की नजरें भारतीय रेल को अपने अधीन कर भारी मुनाफा कमाना चाहती है। एफडीआई निजीकरण का दूसरा रूप है। जिसे रेल में लागू कर दिया 2.5 लाख पद खाली पड़े हैं। जिसे पूर्णरूपेण नहीं भरा जा रहा है ।