बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में फिर से एक बार तेज धूप एवं झुलसा की गर्मी और लू से फिलहाल कोई राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है .सूर्य की तेज से लोगों को परेशान कर रखा है जिसके कारण पिछले कई दिनों से लू के थपेड़े और गर्मी की तपिश से जीना मुहाल हो चुका है। वही आने वाले दो-तीन दिनों में गर्मी से किसी भी प्रकार की कोई राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस प्रचंड गर्मी ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है,लोग डायरिया डिसेंट्री सहित मौसमी बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं.आज के वर्तमान समय में मामूली कमी तो आ ही रही है लेकिन गर्मी और लू से बहुत अधिक परेशानी बढ़ती जा रही है।जून माह में एक बार फिर प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका है लेकिन आज मौसम का मिजाज और भी अधिक बदला नजर आ रहा है। गर्मी एवं गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ने के कारण दोपहर में लोग छाता,गमछा एवं तौलिया से सिर को ढक कर महिला एवं पुरुष सड़कों पर चलती नजर आ रहे हैं।