मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से तीन पिस्टल और छह मैगजीन बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्कर ने बिहार के कई जिलों तथा बिहार से बाहर भी हथियारों की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है. मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्पेशल इंटेलिजेंस एंड ऑपरेशन यूनिट को हथियार तस्करों के मूवमेंट और आर्म्स डीलिंग की सूचना मिली थी. स्पेशल इंटेलिजेंस एंड ऑपरेशन यूनिट की टीम दो दिनों से हथियार तस्करों के मूवमेंट और आर्म्स डीलिंग पर नजर रख रही थी. सूचना के सत्यापन के बाद एएसपी सदर हरिशंकर कुमार द्वारा कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और एसआईओयू की टीम के साथ छापामारी की गई. छापामारी के दौरान ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मोहम्मद सोनू उर्फ हसनैन को गिरफ्तार किया गया. इसके पास से 7.65 के तीन पिस्टल, छह मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया. गिरफ्तार हथियार तस्कर ने स्वीकार किया है कि वह हथियारों की आपूर्ति किया करता था तथा आर्म्स डीलिंग में मिडिलमैन का काम करता था. हथियार बनाने वाले से हथियार लेकर वह दूसरे जगहों पर हथियार बेचा करता था. गिरफ्तार सोनू उर्फ मोहम्मद हसनैन अपने मामा मिर्जापुर बरदह निवासी महफूज के साथ मिलकर हथियारों का धंधा करता था।

धरहरा प्रखंड स्थित माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं की बारी थी प्रखंड सचिव अमरीश ने भूख हड़ताल में शामिल साथियों के उत्साह को नमन किया साथ ही कहा कि बिहार सरकार के दंग आत्मक नीति का आंदोलन की गति पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है सरकार अपनी नाक बचाने के लिए नियमों की अनदेखी करते हुए गैर कानूनी एवं गैर जिम्मेदार अंदाज में समाज के गरीब मेधावी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए इंटरमीडिएट मैट्रिक मूल्यांकन कार्य कराने पर उतारू हैं सरकार कितने गैर जिम्मेदारी से मूल्यांकन कार्य को अंजाम दे रही है और शिक्षकों को कमतर आंकने हुए दोहे दर्जे का नागरिक मानती है इसका अंदाजा इसी बात से चलता है कि लोगों को समूह में जमा होने या सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है या अवकाश है सरकारी कर्मियों को एक-एक दिन का बारी-बारी से अवकाश है जबकि इसके लिए सामाजिक जागरूकता अभियान की आवश्यकता है नियोजित शिक्षकों पुस्तकालय अध्यक्षों को राज्य संघ से सामाजिक जागरूकता का निर्देश दिया गया है क्योंकि शिक्षक समाज के बीच अपनी महती भूमिका सक्रियता से निभाते आए हैं और निभा रहे हैं विद्यालय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में शिक्षक हित की बात आते ही विधानमंडल की कार्यवाही को भी कोरोना के नाम पर स्थगित कर दिया गया सरकार की ओर से इसी तरह के भक्त अंधे समाज में आते रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को समाज के बच्चों को खासकर गरीब बच्चों का भी ख्याल नहीं रख रही है मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन भी कागज पर भी होने की संभावना प्रबल है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

रबी फसलों का लिया जाएगा जायजा।

शिक्षक हड़ताल से टेट पास शिक्षकों की बहाली रुकी।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के नियम का खत्म किया गया था 17 मार्च 1962 में भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था 17 मार्च 1990 में बैडमिंटन प्लेयर सैना नेहवाल का जन्म हुआ था 17 मार्च 1994 में रूस द्वारा नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया था 17 मार्च 1942 दुनिया में कला का बेहतरीन संग्रह में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को अमेरिका में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वारा खोला गया था

करोना का आतंक पुरे विश्व में फेल चुका है 1 लाख 70 हजार लोग प्रभावित हैं 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है भारत में भी 126 लोग प्रभावित हैं 2 लोग की मौत हो चुका है सबसे अधिक महाराष्ट्र में करोना ने कोहराम मचाया है इस बीच एक अच्छी खबर है अमेरिका से अमेरिका ने करोना का वैक्सीन तैयार कर रहा है जुलाई तक में पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा शुरुआती में परिणाम अच्छा मिल रहा है 3 साल के बच्चे में भी करोना वायरस देखा गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मोबाइल वाणी से विपिन कुमार की रिपोर्ट विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें।

नेपाल के रास्ते कोरोना के भारत पहुंचने के खतरे को देखते हुए जिले के 5 प्रखंडों में काफी सर्तकता से स्क्रीनिंग हो रही है। यह स्क्रीनिंग सुरसंड, परिहार, सोनवर्षा, मेजरगंज और बरगैनिया प्रखंड में हो रही है। यह सभी प्रखंड नेपाल के बोर्डर एरिया से सटे हैं। 12 फरवरी तक सीमावर्ती क्षेत्रों में लगभग 35000 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिसे मेडिकल ऑफिसर , आरबीएसके(राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के डॉक्टर और एएनएम द्वारा किया जा रहा है। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार यादव ने बताया सीमावर्ती इलाकेां में जो स्क्रीनिंग हो रही है उसमें विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। कोरोना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अभिलाषा कुमारी शार्मा के द्वारा एक को-ओर्डिनेशन कमिटी का निर्माण भी किया गया है। जिसमें हरेक विभाग को उनके दायित्व को बता दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग जहां आशा, एएनएम, के द्वारा कोरोना संबंधी जागरुकता फैला रही है. वहीं ग्राम पंचायत में चैकीदारों के माध्यम से भी लोगों के बीच जागरुकता फैलायी जा रही है। जिले में 12 फरवरी तक कुल 95 ग्राम सभाएं की जा चुकी हैं। अब चूंकि भीड़ इक्क्ठा नहीं करना है तो आशा एएनएम आंगनबाड़ी, जीविका और चैकीदार के माध्यम से गृह भ्रमण कर लोगों के बीच जागरुकता फैलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले वाहनों को भी चेक किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति छूटे न। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना वायरस के विश्व एवं देश में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 8 मार्च से 22 मार्च तक राज्य भर में चलाये जाने वाले पोषण पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में संशोधन किया गया है. इसको लेकर आईसीडीएस के निदेशक आलोक कुमार ने सभी जिला अधिकरियों को पत्र लिखकर विस्तार से दिशा-निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं उससे बचाव के लिए विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 13 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार की सामूहिक गतिविधियों का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   -

मध्य प्रदेश विधानसभा में विधानसभा स्पीकर ने कोरोना वायरस हवाला देकर विधानसभा की कार्रवाई 10 दिन के लिए स्थगित की फ्लोर टेस्ट नहीं हो पाया इस तरह से करोना ने कमलनाथ का सरकार बचाया फ्लोर टेस्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट शिवराज सिंह चौहान ने दायर की याचिका। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।