बीमार हो रहे यात्री, सेनेटाइज नहीं।

करोना वायरस को लेकर जहां पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है वहीं मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश भागों में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनाएं।

कृषि वैज्ञानिक इंजीनियर अशोक कुमार से समसामयिकी खेती के बारे में जानकारी को लेकर बातचीत का अंश इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

18 मार्च का कुछ खास कहानी किताबों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है भारत में अच्छे लेखकों की कभी कमी नहीं रही है और दुनिया भर की किताबें पाठकों तक पहुंचे इस इरादे से भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया 18 मार्च से 4 अप्रैल तक राजधानी के प्रगति मैदान में लगाए गए इस मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया और तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरि ने इसका उद्घाटन किया उसके बाद से बीते लगभग आधे दशक से मेले का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है 18 तारीख के दिन इतिहास में हिंदी फिल्म अभिनेता और निर्माता शशि कपूर के जन्मदिन के तौर पर भी दर्द है पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ शशि कपूर ने एक और मसाल फिल्मों में अभिनय किया तो दूसरी तरफ विकसित हो रहे समांतर सिनेमा आंदोलन को समर्थन दिया उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हो गया। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पूरा देश कोरोना वायरस से सहमे हुए हैं।वैसे में नाले की सफाई नहीं होने से महामारी फैलने की डर शहरवासियों में बनी हुई है।मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के बड़े नाले में कचरे का अंबार लगा हुआ है।बड़े नाले की साफ-सफाई नहीं होने के कारण निकासी रुक गई है। नगर निगम क्षेत्र के लाल दरवाजा, दो और तीन नंबर गुमटी ,तोपखाना बाजार ,नीलम रोड, कमेला आदि से गुजरने वाले नाले जाम पड़ी हुई है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो वर्षों से अधिक समय से बड़े नाले की सफाई नहीं हो पाई है।जागरूकता की कमी के कारण ऐसे लोगों की संख्या भी काफी अधिक है जो कचरे को नाले में फेंक देते हैं। इसमें कागज, प्लास्टिक और अन्य घरेलू कचरा शामिल है। अगर ऐसा चलता रहा तो इस नाली में मच्छर पनपने में देर नहीं है। मच्छर पनप गया तो लोगों को अपने घरों में रहना भी मुश्किल हो जाएगा। गर्मियों में मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। नाले की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। नाले की नियमित सफाई तो दूर कोई उसकी सुध लेने वाला भी नहीं है। नाली की गंदगी को साफ के लिए संबंधित विभाग की लापरवाही से लोगों में काफी रोष है। शहर में नाले का गंदे पानी ओवर फ्लो होकर सडक़ पर ना बहे।इसके लिए बड़े नाले की सफाई आवश्यक है। अगर जल्द ही नाले की सफाई नहीं हुई तो डेंगू ,मलेरिया आदि जैसी बीमारियों के फैलने में देर नहीं लगेगी। उप नगर आयुक्त दीनानाथ ने बताया कि सभी बड़े नाले की सफाई दो से तीन दिन के अंदर करवाई जाएगी । उन्होंने कहा कि शहरवासियों को भी चाहिए कि बड़े नाले या छोटे नाले में कचरे ना गिराए ।शहर के सभी बड़े नाले में थरमोकोल एवं प्लास्टिक से बनी सामग्री से जाम पड़ी हुई है।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कोरोना वायरस के विश्व एवं देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है. इसको लेकर मंगलवार को बिहार सरकार ने स्पेशल गजट के माध्यम से ‘‘महामारी अधिनियम, 1897’’ के तहत कोरोना वायरस को शामिल किया है. अब यह अधिनियम ‘‘ बिहार महामारी, सीओवीडी-19 अधिनियम 2020’’ के नाम से जाना जाएगा. इस अधिनियम के तहत राज्य में कोरोना वायरस की रोकथाम में आसानी होगी. इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य शिक्षक संधर्ष समन्वय समिति के रूप मे गॉव पहुंच कर करौनावायरस के लक्षण एवम बचाव के लिए जाग्रीत करेंगे। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

संजय मोदी के झुठीअपहरण काण्डरोड जाम करने के आरोप मे दश गिरप्तार जेल भेज दिया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सरकार पर लगाया मेधावी छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप। भूख हड़ताल का दूसरा दिन धरहरा प्रखंड के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

साइबर ठग ने ग्राहक को झांसे में देकर₹25000 की रकम उड़ाई सुनने के लिए क्लिक करें।