कोरोना वायरस के विश्व एवं देश में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 8 मार्च से 22 मार्च तक राज्य भर में चलाये जाने वाले पोषण पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में संशोधन किया गया है. इसको लेकर आईसीडीएस के निदेशक आलोक कुमार ने सभी जिला अधिकरियों को पत्र लिखकर विस्तार से दिशा-निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं उससे बचाव के लिए विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन 13 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार की सामूहिक गतिविधियों का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। -
