लॉकडाउन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुंगेर पुलिस सड़कों पर उतरी. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह खुद सड़कों पर उतरकर लॉक डाउन अनुपालन और पुलिस बंदोबस्ती का जायजा ले रही थी. पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली, कासिम बाजार, पूरब सराय, बासुदेवपुर, मुफस्सिल, जमालपुर, ईस्ट कॉलोनी, सफिया सराय, नया रामनगर थाना क्षेत्रों का दौरा किया तथा पुलिस बंदोबस्ती की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। नए नियमों के आलोक में बिना पास के किसी भी वाहन के चलने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग भी चलाया और सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। मुंगेर जिला क्षेत्र में मंगलवार को 546 वाहनों की जांच की गई। 100 वाहनों पर जुर्माना किया गया जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पास धारक गाड़ियों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने एक लाख रुपए जुर्माना भी वसूला. आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था में लगी गाड़ियों तथा पुलिस की गाड़ियों को छोड़कर कोई भी गाड़ी बिना पास के नहीं चल सकती है. पास के साथ लॉग बुक का भी उन्हें संधारण करना होगा. हर गाड़ी को चेकप्वाइंट पर रोकने के निर्देश दिए गए. माइकिंग के जरिए भी नए आदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया तथा लोगों को ट्रैफिक नियमों तथा लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई. सभी सरकारी वाहनों तथा अनुमति प्राप्त वाहनों को भी लॉग बुक जारी कराने को कहा गया. सरकारी कार्यालय, अनुमति प्राप्त संस्थान, बैंक, डाकघर में भी काम करने वाले कर्मियों को मिलने वाला पास सिर्फ घर से कार्यालय और कार्यालय से घर जाने के लिए है. पास का दुरुपयोग किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक हर चौक चौराहों पर पुलिस खड़ी रही. सदर एएसपी हरिशंकर कुमार खुद भगत सिंह चौक पर थे. सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष के अलावा गश्ती गाड़ियां सड़कों पर घूम रही थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जनप्रतिनिधियों पर लगाया सरकार के आदेश की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप।ब्लेचिंग पाउडर की जगह चुना छिड़काव करने पर आक्रोशित है ग्रामीण।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विधवा मां को नहीं मिल रहा पेंशन।

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

नरेश आनंन्द

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड के बंगलवा केनरा बैंक में राशि निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नही रखा जा रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया एवं सम्बंधित थाना अध्यक्ष को फॉरवर्ड किया गया। थाना अध्यक्ष ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, बैंक पहुंचकर लोगों को कतारबद्ध करते हुए ,सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाया। साथ ही बैंक कर्मियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग बना कर ही राशि देने को कहा।

नरेश आनंन्द

मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ धन्यवाद।

.सुबह आठ बजे से ही सभी थानाध्यक्ष दल बल के साथ सड़कों पर उतर चुके थे. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुआ और दोपहर बाद तक जारी रहा. लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों को जब्त किया गया. मुंगेर जिला के विभिन्न थाना द्वारा 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त किया गया तथा उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह और सदर एएसपी हरिशंकर कुमार खुद इस अभियान में सड़कों पर उतरे हुए थे. मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने मुंगेर लखीसराय जिला की सीमा पर खुद मोर्चा संभाला तथा एक साथ पूरे जिले में यह अभियान शुरू हुआ. इस दौरान 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. जब्त की गई गाड़ियों के अलावा 57 मोटरसाइकिलों को जब्त कर 52,000 रूपए का जुर्माना भी किया गया. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि पूरे जिला में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान गाड़ियों को जब्त किया गया तथा जब्त गाड़ियों को थाना में रखकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. बाइक सवारों को थाना से जमानत दी गई. लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूरबसराय ओपी द्वारा सर्वाधिक 45 दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया. वासुदेवपुर ओपी की पुलिस द्वारा सत्ताईस दो पहिया वाहनों और एक चार चक्का वाहन को जब्त किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  पूरबसराय ओपी 45 बासुदेवपुर ओपी 27 कोतवाली थाना 25 कासिम बाजार 21 जमालपुर 30 ईस्ट कॉलोनी 14 धरहरा 19 नया रामनगर 6 हेमजापुर 8 बरियारपुर 8 खड़गपुर 30 शामपुर 4 संग्रामपुर 18 तारापुर 30 असरगंज 4 गंगटा 5 लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पहले रोजाना माइकिंग कर सभी लोगों को बार बार चेतावनी दी जा चुकी थी. गश्त पर निकलने वाली पुलिस की गश्ती पार्टी द्वारा बार-बार प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी के बावजूद लोग सड़कों पर निकल रहे थे. रविवार होने के बावजूद काफी संख्या में लोग बिना मतलब सड़कों पर उतर आए थे. इसके बाद पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. आम लोगों से अपील है कि अनावश्यक बहानेबाजी कर सड़कों पर नहीं निकलें और जितना संभव हो सके घर में ही रहें. तो श्रोताओं लाइन 2788 701 369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुनी और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाले ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को एप्पल सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद