बिहार राज्य के मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड के बंगलवा केनरा बैंक में राशि निकालने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नही रखा जा रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया एवं सम्बंधित थाना अध्यक्ष को फॉरवर्ड किया गया। थाना अध्यक्ष ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, बैंक पहुंचकर लोगों को कतारबद्ध करते हुए ,सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाया। साथ ही बैंक कर्मियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग बना कर ही राशि देने को कहा।