.सुबह आठ बजे से ही सभी थानाध्यक्ष दल बल के साथ सड़कों पर उतर चुके थे. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुआ और दोपहर बाद तक जारी रहा. लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों को जब्त किया गया. मुंगेर जिला के विभिन्न थाना द्वारा 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त किया गया तथा उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह और सदर एएसपी हरिशंकर कुमार खुद इस अभियान में सड़कों पर उतरे हुए थे. मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने मुंगेर लखीसराय जिला की सीमा पर खुद मोर्चा संभाला तथा एक साथ पूरे जिले में यह अभियान शुरू हुआ. इस दौरान 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. जब्त की गई गाड़ियों के अलावा 57 मोटरसाइकिलों को जब्त कर 52,000 रूपए का जुर्माना भी किया गया. मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि पूरे जिला में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान गाड़ियों को जब्त किया गया तथा जब्त गाड़ियों को थाना में रखकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. बाइक सवारों को थाना से जमानत दी गई. लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूरबसराय ओपी द्वारा सर्वाधिक 45 दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया. वासुदेवपुर ओपी की पुलिस द्वारा सत्ताईस दो पहिया वाहनों और एक चार चक्का वाहन को जब्त किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। पूरबसराय ओपी 45 बासुदेवपुर ओपी 27 कोतवाली थाना 25 कासिम बाजार 21 जमालपुर 30 ईस्ट कॉलोनी 14 धरहरा 19 नया रामनगर 6 हेमजापुर 8 बरियारपुर 8 खड़गपुर 30 शामपुर 4 संग्रामपुर 18 तारापुर 30 असरगंज 4 गंगटा 5 लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पहले रोजाना माइकिंग कर सभी लोगों को बार बार चेतावनी दी जा चुकी थी. गश्त पर निकलने वाली पुलिस की गश्ती पार्टी द्वारा बार-बार प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी के बावजूद लोग सड़कों पर निकल रहे थे. रविवार होने के बावजूद काफी संख्या में लोग बिना मतलब सड़कों पर उतर आए थे. इसके बाद पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. आम लोगों से अपील है कि अनावश्यक बहानेबाजी कर सड़कों पर नहीं निकलें और जितना संभव हो सके घर में ही रहें. तो श्रोताओं लाइन 2788 701 369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुनी और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाले ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को एप्पल सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद
