Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के रंग नगर से बुजुर्ग महिला लाबो देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बतातीं है, की सब बुजुर्गों को बंद कर दिया गया है, खाने पिने को कुछ नहीं मिलता है ,खाद्य पदार्थो का दाम महंगा कर दिया गया है ,20 रुपया की चीज़ 40 रुपया में मिलती है।लबो देवी कहती है, की अगर उनलोगों को खाने को नहीं दिया जायेगा या पैसे नहीं दिया जायेगा तो वॉल भूखे मर जायेंगीं और जो पोता पोती है वो भी इसलिए वो चाहतीं है, कि उन लोगों खाने पिने की चीज़ें भेजी जायें

दवा दुकानें नहीं रहेंगी बंद क्योंकि यह आवश्यक सेवा के अंतर्गत ही आता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा बचाव के कार्य में लगे सभी चिकित्सा कर्मियों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए कोविड-19 पीड़ित रोगियों के चिकित्सकीय उपचार में जुटे नियमित श्रेणी के कर्मियों, संविदा कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ता/ आशा फैसलिटेटर को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु हाइड्रोक्सिक्लोरक्वीन टेबलेट दी जाएगी. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक को पत्र लिखकर इस संबंध में दिशानिर्देश दिया है. आईसीएमआर द्वारा अनुशंसित है यह दवा: पत्र में बताया गया है कि राज्य के सभी जिलों में कोरोना वायरस के चिकित्सकीय प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय निरंतर किये जा रहे हैं. सभी चिकित्सकों को एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाव हेतु एन-95 मास्क, सर्जिकल मास्क, दस्ताना एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण(पीपीई किट) आदि को बीएमएसआईसीएल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करायी जा रही है. इसी क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोफेलेएक्सिस (संक्रमण से बचाव) के रूप में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) के नेशनल टास्क फ़ोर्स (कोविड-19) द्वारा अनुशंसित हाइड्रोक्सिक्लोरक्वीन टेबलेट को उपलब्ध कराया जाएगा. प्रत्येक कर्मी को दी जाएगी 10 टेबलेट: पत्र में बताया गया है कि जिलावार प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी को हाइड्रोक्सिक्लोरक्वीन की 10 टेबलेट प्रदान की जाएगी. इस तरह पूरे राज्य में 1.30 लाख स्वास्थ्य कर्मियों में 13 लाख से अधिक टेबलेट का वितरण किया जाएगा. पटना में कुल 5371 स्वास्थ्य कर्मी (1702 नियमित स्वास्थ्य कर्मी, 540 संविदा कर्मी एवं 3129 आशा एवं आशा फैसलिटेटर) के मध्य 53710 टेबलेट का वितरण होगा. आईसीएमआर के दिशानिर्देश के मुताबिक करना होगा सेवन: आईसीएमआर के कोविड-19 के नेशनल टास्क फ़ोर्स ने कोरोना के हाई रिस्क पापुलेशन के लिए संक्रमण से बचाव के लिए हाइड्रोक्सिक्लोरक्वीन टेबलेट सेवन की सलाह दी है. ऐसे स्वास्थ्य कर्मी जिसमें कोरोना के लक्षण नहीं हो एवं वे कोरोना के संदिग्ध या कन्फर्म केसेज के सम्पर्क में हों या उनके चिकित्सकीय उपचार में शामिल हों, उन्हें इस दवा के सेवन के बारे में सलाह दी गयी है. इसके लिए विभिन्न डोज निर्धारित किये गए हैं, जिहें 3 सप्ताह से 7 सप्ताह तक सेवन करने की बात कही गयी है. स्वास्थ्य कर्मियों को इन बातों का ध्यान रखने की दी गयी सलाह: • निरंतर हाथों की सफाई, मरीजों एवं अन्य लोगों से 1 मीटर की दूरी बनाना एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करना • अपनी सेहत का खुद ख्याल रखना एवं किसी तरह के कोरोना लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य पदाधिकारी को तुरंत सूचित करना • स्वास्थ्य पदाधिकारी के सलाह के बिना दवा का सेवन नहीं करना

खबरों का हुआ जोरदार असर, गैस उपभेक्ता का मिला होम डलेवरि स्लेंडर खगरिया के गोगरी प्रखंड के रामपुर रोड चन्द्रगित सिनेमा हॉल के पास डीप गंगा एजेंसी के मनमानी का खबर mv न्यूज पर चलाया गया था, जिश्का असर आज दिन के 12 बजे देखने को मिला, डीप गंगा एजेंसी के स्टापो के द्वारा गोगरी के रामपुर पंचयत मे दो गाड़ी लगभग 20 गैस उपभोक्ता को घरो तक मिला लाभ सभी उपभेक्ता ने नीरज कुमार शर्मा, पंकज कुमार पंडित, सुमन देवी अनिल शर्मा, पारो ठाकुर ने mv न्यूज को धन्यबाद कहा

फुलवड़िया थानाक्षेत्र अन्तर्गत दीनदयाल रोड एवं फुलवड़िया पंचायत दो स्थित बीच मुहल्ला को प्रशासन के द्वारा सील कर दिये जाने के बाद,उक्क्त इलाके के लोगों को भोजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तूओं  को  मंगवाने मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।बताते चलें कि जामा मस्जिद बरौनी में बीते दिनों विदेशी जमयती के ठहरने की सूचना मिली थी। कोरोना वायरस  संक्रमण से बचाव हेतु जहां एक ओर प्रशासन के द्वारा 09 अप्रैल 2020 को उक्त इलाके को सील कर दिया गया ,वहीं दुसरी ओर मस्जिद से जुड़े एवं उक्त विदेशी के सम्पर्क में आये कुल 10 लोगों को सेम्पल जांच हेतु भेज दिया गया था।बाद में सभी लोगों की रिपोर्ट  निगेटिव आयी,सील किये गये इलाकों के लोगों को भोजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों  को बाजार से मंगवाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो ।इसके लिए  लगभग 20 सदस्यों  क्रमशः 10 आन्तरिक निगरानी एवं 10 वाह्य निगरानी सदस्यों का गठन किया गया है। बावजूद इसके लोगों को भोजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं को मंगवाने में कठिनाइयों  का सामना करना पड़ता है।इधर सील किये गये इलाके में रह रहे,मो.सलीम,मो..साहब,अनिल साह, श्रवण कुमार,मो..रहमत सहित कई लोगों ने बताया कि घर मे। सिलेंडर समाप्त होने के कारण खाना बनाने में परेशानी हो रही थी।आंतरिक निगरानी सदस्यों को सिलेंडर ऊपलब्ध कराने हेतू जब कहा गया तो वे बोले कि गेट के पास   चलने की सलाह दी।और वहां जब पहुंचे तो पुलिस सहीत अन्य पदाधिकारियों के हाथों डंडे  खानी पड़ी,जिसके कारण बिना सिलेंडर लिए बैरंग घर लौटना पड़ा।गौरतलब हो कि  प्रशासन के द्वारा उक्क्त पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-02,03,04,05,06,07,09 एवं 13 नम्बर वार्ड को सील किया गया है।लगभग 800 हिन्दू-मुस्लिम परिवार है,जिनकी संख्या लगभग 03 हजार के करीब है।

बिन बरसात मौसम होने के कारण किसानों के ऊपर कहर बरपाया गया

नरेश आनंन्द

तारापुर प्रखंड के शाहपुर गांव में 129 वें जन्मदिन मनाया गया पूरी जानकारी के लिए ओडीयो पर किलीक करें।

सुख चैन छीना खाने का पडे लाले। डीलर ने नही बाँटा अप्रैल माह का खाद्यान्न।