फुलवड़िया थानाक्षेत्र अन्तर्गत दीनदयाल रोड एवं फुलवड़िया पंचायत दो स्थित बीच मुहल्ला को प्रशासन के द्वारा सील कर दिये जाने के बाद,उक्क्त इलाके के लोगों को भोजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तूओं को मंगवाने मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।बताते चलें कि जामा मस्जिद बरौनी में बीते दिनों विदेशी जमयती के ठहरने की सूचना मिली थी। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जहां एक ओर प्रशासन के द्वारा 09 अप्रैल 2020 को उक्त इलाके को सील कर दिया गया ,वहीं दुसरी ओर मस्जिद से जुड़े एवं उक्त विदेशी के सम्पर्क में आये कुल 10 लोगों को सेम्पल जांच हेतु भेज दिया गया था।बाद में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी,सील किये गये इलाकों के लोगों को भोजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों को बाजार से मंगवाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो ।इसके लिए लगभग 20 सदस्यों क्रमशः 10 आन्तरिक निगरानी एवं 10 वाह्य निगरानी सदस्यों का गठन किया गया है। बावजूद इसके लोगों को भोजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं को मंगवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इधर सील किये गये इलाके में रह रहे,मो.सलीम,मो..साहब,अनिल साह, श्रवण कुमार,मो..रहमत सहित कई लोगों ने बताया कि घर मे। सिलेंडर समाप्त होने के कारण खाना बनाने में परेशानी हो रही थी।आंतरिक निगरानी सदस्यों को सिलेंडर ऊपलब्ध कराने हेतू जब कहा गया तो वे बोले कि गेट के पास चलने की सलाह दी।और वहां जब पहुंचे तो पुलिस सहीत अन्य पदाधिकारियों के हाथों डंडे खानी पड़ी,जिसके कारण बिना सिलेंडर लिए बैरंग घर लौटना पड़ा।गौरतलब हो कि प्रशासन के द्वारा उक्क्त पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-02,03,04,05,06,07,09 एवं 13 नम्बर वार्ड को सील किया गया है।लगभग 800 हिन्दू-मुस्लिम परिवार है,जिनकी संख्या लगभग 03 हजार के करीब है।
