लाखों छात्र रिजल्ट के इंतजार में।

शिक्षक हड़ताल तोड़ने फिराक में थे।

राष्ट्रीय जनता दल के जिला कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता का अंदेखी कर चापलूस एवं पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त लोगों को तबज्जो देने के विरोध में अरविंद चौरसिया, सुबोध तांती,आदर्श कुमार राजा,शिशिर कुमार लालू, विजय यादव, मो हसिब्बूर रहमान, रंधीर राय,सुरेन्द्र मुखिया, मुन्ना यादव ,मो.सन्नी ने जिला कमिटि से इस्तीफा दिया ।इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि जब से मौजूदा जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए है तभी से ये कुछ चापलूस एवं धन कुबैर के प्रभाव में आकर पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का काम कर रहे है ।जिला कमिटि में वैसे लोगों को महत्वपूर्ण पद दिया गया है जो की कभी भी पार्टी का झंडा भी नही ढोया है और नही तो पार्टी के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं ।जब पुलिस का डंडा एवं केस में नाम, जेल जाने की बात होती है तो घरों में सोये रहते है।इन्हीं लोगों को पार्टी का पद और टिकट भी चाहिए ।इस कमिटि में कई लोगों को दो दो पद दिया गया है। जैसे लगता है कि पार्टी में शिक्षित एवं बुद्धिजीवी का अभाव है ।यहां ये भी देखा जा रहा है की जो व्यक्ति हमारे नेता तेजप्रताप यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी किया था जिसके कारण उसे पद से हटाया भी गया था ।उसको भी सम्मानित किया गया है और तो और जो लोग विगत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा है और पार्टी ने उसको छ:साल के लिए निष्कासित भी किया है। और अभी तक पार्टी आलाकमान द्वारा निष्कासन भी रद्द नही किया गया है। हद तो तब हो गई जब पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव को जिला कार्यकारिणी में भी जगह नहीं दिया गया ।नेताओं ने इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को करते हुए कहा की जो सुची प्रदेश अध्यक्ष को समर्पित किया गया है ठीक उसके उलट स्थानीय समाचार पत्रों में दूसरी सुची दिया गया है ।विदित हो की पार्टी संविधान में जिला अध्यक्ष के अलावा एक प्रधानमहासचिव, चार उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, पांच महासचिव, छ:सचिव एवं पंद्रह कार्यकारिणी के सदस्यों को बनाना है ।नेताओं ने आगे कहा की हम लोग पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है हमारे आदर्श गरीबों, शोषितों ,दलितों,पिछड़ों की आवाज माननीय लालू प्रसाद यादव है ।हम लोगों को पार्टी में पद की आवश्यकता नहीं है हम लोग पार्टी के सिपाही के तरह कभी पार्टी झंडा को झुकने नही देंगे और अपने युवा हृदय संम्राट प्रतिपक्ष के नेता पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने में जो कुर्बानी देना पड़ेगा देंगे ।वहीं राजद के जिला प्रधान महासचिव शरद चंद्र राय उर्फ बम बम यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कमेटी बनाने में जिला अध्यक्ष द्वारा हमसे भी राय नहीं लिया गया और ना ही वर्तमान विधायक विजय कुमार विजय से भी किसी तरह का राय मशविरा लिया गया ।जब हमने जिला कमेटी की सूची अखबार में देखा तो हमें आश्चर्य हुआ कि कई पुराने राजद के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उचित सम्मान जनक पद नहीं दिया गया है ।इससे दुखित होकर इसकी जानकारी हमने प्रदेश कमेटी को दे दी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

धरहरा (संवाददाता):प्राणियों के विकास की श्रेणी में मनुष्य सबसे ऊपर है।कोरोना वायरस वर्तमान समय में मनुष्य जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इस वायरस से निजात पाने हेतु सरकार ,वैज्ञानिक, चिकित्सक,पुलिस एवं प्रशासन के स्तर पर हर तरह के कार्य किए जा रहे हैं।फिर भी वायरस के फैलाव में थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव के साथ स्थिति भयावह बनी हुई है ।उक्त बाते कोविड-19 जमालपुर के नोडल पदाधिकारी सह संग्रामपुर के थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कही ।नोडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी स्तर से क्षेत्र को ग्रीन,ऑरेंज एवं रेड जोन में विभक्त कर वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।मुंगेर सहित देश के कई जिला रेड जोन में है। रेड जोन वाले व्यक्ति ग्रीन जोन में आने हेतु काफी प्रयासरत है।वैश्विक परिदृश्य में देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह वायरस मनुष्य जाति के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। मनुष्य को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि जैसा वातावरण हो उसी के अनुसार वह अपने कार्य एवं व्यवहारों में परिवर्तन ला सकें। जैसे गर्मी में छाया, बरसात में छाता, ठंडा में गर्म कपड़ा का उपयोग कर मौसम के साथ अपने आप को अनुकुल करते हैं।उसी प्रकार कोरोना वायरस से उत्पन्न माहौल में मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग , हैंड वॉस एवं सोशल डिस्टेंस की आदत के साथ सरकारी निदेशों का अनुपालन कर रेड जोन से ग्रीन जोन में प्रवेश कर सकते हैं। मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो जटिल से जटिल परिस्थितियों में भी जीवन शैली में बदलाव की क्षमता रखता है। अतः आप सभी से निवेदन है कि इस बदलते वातावरण में अपने-अपने कार्य एवं व्यवहार में बदलाव लाकर ही इस वायरस से छुटकारा पा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हमें भी विश्व के अन्य देशों की तरह अपने को खोने से कोई रोक नहीं सकता।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

• स्वास्थ्य विभाग ने दिये सभी जिलाधिकारियों व सिविल सर्जन को ​निर्देश जिला से बाहर गये प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्र छात्राओं व विभिन्न स्थलों से आने वाले व्यक्तियों के आवागमन की अनुमति दे दी गयी है. इसके साथ ही उनके कोरोना संक्रमण के लिए आवश्यक स्क्रीनिंग के लिए भी तैयारियां की जा रही है. इसके तहत राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी जिला के जिलाधिकारियों व सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से आवश्यक दिशानिर्देश दिये हैं. विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

• प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की तहत मिलेगी सुविधा • वेबसाइट(http://janaushadhi.gov.in/StoreDetails.aspx) देगा केन्द्रों का पूरा विवरण • जन औषधि सुगम एप देगा दवाओं एवं नजदीकी जन औषधि केंद्र की पूरी जानकारी • राज्य में कुल 164 जन औषधि केंद्र हैं क्रियाशील प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत देशभर में गरीब परिवारों को जनऔषधि केन्द्रों के माध्यम से सस्ते दामों पर जरुरी दवाओं की उपलब्धता करायी गयी है. अब महिला केन्द्रित 40 तरह की दवाएं भी काफी सस्ते दामों में राज्य के जन औषधि केन्द्रों पर मिलेगी. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

रविवार को जिला अधिकारी राजेश मीणा के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के को रनटाइम सेंटर सेंटर मौज मा के साथ-साथ मुंगेर और बांका जिले के सीमा पर संग्रामपुर चौक के पास बनाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान होने पर सभी बाहर से आए लोगों से बातचीत की एवं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह लोग पूरी निष्ठा के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए औरत को पूरा करें ताकि देश और समाज इस वैश्विक महामारी सुरक्षित रह सके और सुविधाओं का भी जानकारी जिला अधिकारी के द्वारा लिया गया इसके उपरांत जिले के पास पहुंचे वहां उन्होंने अधिकारियों से बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखते हुए जांच का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिना जांच किए एक भी व्यक्ति को सीमा में प्रवेश नहीं करने दे बाहर से आने वाले वाहनों एवं उन पर लगी सामग्रियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ही वाहनों को आगे जाने दिया जाए उन्होंने महामारी की इस विषम परिस्थिति में सभी वर्ग के अधिकारियों से सामूहिक प्रयास करने की अपील की ताकि इस संक्रमण के फैलाव को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका जा सके उन्हें इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह भूमि उप समाहर्ता अंसारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश अंचल अधिकारी राजेश रंजन कृषि समन्वयक विजय कुमार यादव सहित प्रखंड के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

विपरीत परिस्थितियों में ही मानवता की सही परीक्षा होती है तभी तो करो ना संक्रमण के इस दौर में आज पूरा देश शत्रुता से ऊपर उठकर के मानवता के साथ भाईचारा निभाने की पूरी एकजुटता के साथ खड़ा संक्रमण के दौर में आज राज्य सरकार सैकड़ों मजदूर अन्य राज्य में फंसे हुए कल कारखाने के बंद हो जाने के कारण इन मजदूरों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट के साथ-साथ आवासीय समस्या पैदा हो गई है शुक्रवार को ऐसी परिस्थिति में मुंगेर जिले के करीब 300 मजदूर जिनमें कुछ मजदूर संग्रामपुर प्रखंड के हैं जो छत्तीसगढ़ के साथ काम कर रहे थे वह भी फंसे हुए थे उन्हीं के कारण उत्पन्न संक्रमण के कारण उनकी घोषणा के बाद सभी कल कारखाने बंद हो गए लोगों के बाहर आने जाने पर भी पाबंदी लग गई मजबूरन इन सभी मजदूरों को 1 महीने से कारखाने प्रबंधक के रहमों करम पर किसी तरह से कारखाने में रहकर ही पूजा करना पड़ रहा था इस दौरान इन मजदूरों को कारखाना प्रबंधक के द्वारा फटकार के साथ-साथ घर जाने को लेकर के धमकियां दी जा रही थी विवश होकर इन मजदूरों ने संग्रामपुर प्रखंड के भाजपा महामंत्री सर्वेश कुमार यादव पर संपर्क कर अपनी व्यथा सुना कर मदद की अपील की प्रखंड मंत्री श्री यादव ने स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल से संपर्क करो को सहयोग करने अनुरोध किया विधायक श्री जायसवाल ने सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय जिला प्रशासन से संपर्क कर इन मजदूरों को रहने खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उनके हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया छत्तीसगढ़ विधायक ने श्री जायसवाल ने इस सरिता पर प्रखंड भाजपा के पदाधिकारियों ने धन्यवाद दिया

राजद नेता प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत सरकार के आदेशानुसार सेना ने पूरे भारत के महानगरों के अस्पतालों के ऊपर विमानों से पुष्प वर्षा कर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान देने का काम किया।वहीं दूसरी ओर पटना के पीएमसीएच के स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की उपचार हेतु बचाव के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण दो चिकित्सकों को कोरोना संक्रमित पाया गया जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया ।इसके बाद असुविधा को देखते हुए ड्यूटी करने से इंकार कर गए । फलस्वरूप पीएमसीएच प्रबंधक ने सभी डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया ।जब बिहार में डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा और संक्रमित व्यक्तियों का कोई इलाज कौन करेगा ।अतः केंद्र एवं बिहार सरकार कभी थाली ताली तो कभी दरवाजे पर दीपोत्सव एवं अब स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर विमानों से पुष्प वर्षा की नाटक करना बंद करें ।क्योंकि पुष्प वर्षा से एक ही दिन में करोड़ों रुपया खर्च हुआ है ।अगर यही पैसे से स्वास्थ्य कर्मियों एवं पुलिसकर्मियों को सुरक्षा कवच उपलब्ध करा देते तो वह स्वास्थ्य कर्मियों ,पुलिसकर्मियों एवं आम आदमियों के हित में होता ।2008 में जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तो उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए फ्री में रेल चलाई थी पर आज प्रवासी मजदूर को रेल के माध्यम से लाने के लिए बिहार सरकार किराया वसूल रही है जोकि निंदनीय है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

अगम ढनढनिया आशीष ढनढनिया बंसी कुंज आरपी रोड भागलपुर के सौजन्य से मथुरापुर गांव में बांटा गया सुखा राशन मथुरापुर मे शनिवार को बांटा गया था कूपन कूपन के आधार पर रविवार को 60 परिवार को किया गया वितरण जिसमें करीब 40 महिला और 20 पुरुष शामिल थे इस मौके पर समाजसेवी पिंटू कुमार विकास कुमार इंदर कुमार गोपाल साह लड्डू साह अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।