राजद नेता प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत सरकार के आदेशानुसार सेना ने पूरे भारत के महानगरों के अस्पतालों के ऊपर विमानों से पुष्प वर्षा कर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान देने का काम किया।वहीं दूसरी ओर पटना के पीएमसीएच के स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की उपचार हेतु बचाव के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण दो चिकित्सकों को कोरोना संक्रमित पाया गया जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया ।इसके बाद असुविधा को देखते हुए ड्यूटी करने से इंकार कर गए । फलस्वरूप पीएमसीएच प्रबंधक ने सभी डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया ।जब बिहार में डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा और संक्रमित व्यक्तियों का कोई इलाज कौन करेगा ।अतः केंद्र एवं बिहार सरकार कभी थाली ताली तो कभी दरवाजे पर दीपोत्सव एवं अब स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर विमानों से पुष्प वर्षा की नाटक करना बंद करें ।क्योंकि पुष्प वर्षा से एक ही दिन में करोड़ों रुपया खर्च हुआ है ।अगर यही पैसे से स्वास्थ्य कर्मियों एवं पुलिसकर्मियों को सुरक्षा कवच उपलब्ध करा देते तो वह स्वास्थ्य कर्मियों ,पुलिसकर्मियों एवं आम आदमियों के हित में होता ।2008 में जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तो उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए फ्री में रेल चलाई थी पर आज प्रवासी मजदूर को रेल के माध्यम से लाने के लिए बिहार सरकार किराया वसूल रही है जोकि निंदनीय है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
