डीईओ ने जारी किया पत्र।

इंटर कॉपी का स्कूटनी आरंभ।

मुंगेर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के थाना प्रभारी से बात की और उसे कर्तव्य बोध से अवगत कराया और ड्यूटी में वफादारी के साथ कार्य करने शाबाशी दी और डीजीपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली और हो रही दिक्कतों को पूछा । इस संदर्भ में जमालपुर थाना के एसआई रंजन कुमार व डीजीपी साथ वार्ता का अंश.. डीजीपी ने कहा.... नमस्कार मैं बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बोल रहा हूं... थानाध्यक्ष- जय हिंद सर.. डीजीपी- आप रंजन बोल रहे हैं... थानाध्यक्ष- जी सर... डीजीपी- रेड जॉन जमालपुर के थाना प्रभारी हैं आप... थानाध्यक्ष- जी सर... डीजीपी- आप इंस्पेक्टर है या सब इंस्पेक्टर.. थानाध्यक्ष- सब इंस्पेक्टर है सर.. डीजीपी- कौन सा बैच है आपका.. थानाध्यक्ष- सर 2009 बैच है.... डीजीपी- कैसा चल रहा है लॉकडाउन आपका... थानाध्यक्ष- सर लॉकडाउन का पूर्णता पालन किया जा रहा है... डीजीपी- कंटेंटमेंट जॉन का समाचार बताइए... थानाध्यक्ष- सर जमालपुर के 3 किलोमीटर एरिया को बेरिकेटिंग लगाकर सील बंद कर दिया गया है जिसमें 24 घंटे हमारे पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति है... डीजीपी- क्या पूरे एरिया को पूरी तरह से सील किया गया है कोई बाहर नहीं आ पा रहा है ना.... थानाध्यक्ष- नहीं सर कोई नहीं जा रहा है डीजीपी- कोई भीतर एक्टिविटी नहीं हो रही है ना... थानाध्यक्ष- नहीं सर किसी प्रकार की कोई एक्टिविटी नहीं हो रही है.... डीजीपी- आपके बारे में पता चला है कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और आपके थाने में 100 से ऊपर पॉजिटिव केस आए हैं पता है ना... थानाध्यक्ष- जी सर... डीजीपी- आप अभी एक नंबर पर हैं अभी बिहार में जो की बहुत खतरनाक स्थिति है और आप थाना प्रभारी हैं तो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है... थानाध्यक्ष- जी सर... डीजीपी- किन्हीं लोगों ने बताया हमको कि आप बहुत मुस्तैदी से संभाले हुए हैं और मुंगेर में अब एक भी बढ़ने नहीं दीजिएगा... थानाध्यक्ष- सर एकदम नहीं बढ़ेगा... डीजीपी- अब नहीं बढ़ेगा इस का अश्वासन है ना.... थानाध्यक्ष- जी सर... डीजीपी ने कहा आपके एसपी अच्छा काम कर रही है, आपके डीआईजी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन आप भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, हम आप लोगों के अच्छे काम को सलाम करने के लिए ही फोन किए थे, उन्होंने कहा इसी मुस्तैदी से जमे रहना है और कोरोना को हराना है, किसी मजबूर लाचार बीमार की भी सहायता करनी है । उसके बाद उन्होंने एक अभिभावक के तौर पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार से उनके परिवार के लोगों के बारे में बात की, थानाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पत्नी पटना में है । डीजीपी ने हालचाल पूछा और कहा कि कोई तकलीफ हो तो हमें बताइएगा इसके साथ उन्होंने अभिभावक के तौर पर थानाध्यक्ष को सलाह दी कि पत्नी दूर है, तो हमेशा बात करते रहें और हालचाल की जानकारी लेते रहने को कहा।

कोरोना महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था के दुष्ट प्रभावित होने की भी पूरी आशंका बनी हुई है विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को 09278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें।

जमालपुर रेलकारखाना से ईरमी को हटाये जाने की आहट मिलते ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने इसकी खुलासा किये जाने के बाद जब जिला राजद द्वारा लाकडाउन के बाद इरमी को बचाने को लेकर बड़ा आन्दोलन की रूपरेखा तैयार ही किया जा रहा था कि इसी संदर्भ में इरमी निदेशक ने राजनीतिक साजिश के तहत आन्दोलनकारियों को गुमराह करने की चाल चल दी है कि जमालपुर से इरमी नहीं हटाया जाएगा ।बल्कि इरमी जैसा ही बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र रेलमंत्रालय ने खोलने का फैसला लिया है। जिसपर अरबों रूपया राशि खर्च होने का अनुमान है।राजद नेताओं ने कहा कि सरकार जो लागत लगाकर प्रस्तावित नया इरमी भवन निर्माण करने पर खर्च करने जा रही वही राशि जमालपुर इरमी को विकसित करने एवं रेलवे विश्वविद्यालय का जमालपुर में प्रस्तावित योजना का कार्यरूप दिया जाय क्योंकि जमालपुर रेल कारखाना के पास पर्याप्त जमीन एवं आधारभूत संरचना है।जिला राजद अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मंटू शर्मा संजय पासवान संजय सिंह मुन्ना, महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कु हिमांशु उर्फ अरबिंद यादव ने कहा कि बिहार से रेलवे का अस्तित्व समाप्त करने की केन्द्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से कर रहा रहा है।इसे राजद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के नेतृत्व में मुंगेर राजद बड़ा जन आंदोलन चलाकर मोदी सरकार के मंसूबे पर पानी फेर देगी।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

• स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र लिखकर दिए निर्देश • बाढ़ से पूर्व तैयारियों के अभ्यास करने के दिए निर्देश • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सक दलों का होगा गठन • संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण के लिए होगी विशेष व्यवस्था पूर्णियाँ/ 6 मई: कोरोना संक्रमण रोकथाम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में अभी से ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी जिलों के प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इस संबंध में विस्तार से दिशानिर्देश दिया है. विस्तृत खबर के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेर पथ जमालपुर ऑनलाइन पाठशाला की समस्त उन्नत तकनीकों का प्रयोग कर रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

हवेली खरगपुर क्षेत्र में मौसम मैं परिवर्तन होने से मकई फसल पर पड़ा प्रभाव किसान की चिंता बढी

जो करोना का संक्रमण करीब आता जा रहा है लोगों में भय बस ही सही लेकिन जागरूकता बढ़ रही है अब कई जगह पर लोग बाहर से आने लगे हैं लोगों को गांव में घुसने पर खुलकर के विरोध करने लगे हैं कुछ इसी तरह का ही घटना सोमवार को संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के झिकुली पंचायत के रतनपुरा गांव में दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से 10 दिनों तक लगातार पैदल चलकर पहुंचे दो ग्रामीण युवकों के साथ देखने को मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम करने वाले दो युवक तूफानी मंडल एवं पप्पू मंडल किसी तरह थके हारे अपने गांव पहुंचे ग्रामीणों ने इन दोनों को आते देख कर सामूहिक रूप से गांव में प्रवेश पर रोक लगा दिया इन लोगों को गांव के बाहर शिवाला पर बैठा कर रखा गया एवं इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई सूचना के बाद कोई भी पदाधिकारी इन दोनों को देखने नहीं पहुंचे ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों को सूचना देकर इस परिस्थिति से निजात दिलाने का आग्रह किया मीडिया प्रभारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कराना तो प्रशासन का काम है मेडिकल टीम करेगी समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक को गांव के बाहर ही बैठा कर के रखा गया था। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

पंचायत स्तर पर कोरनटाइन सेंटर केंद्र स्थापित कर बाहर से आए लोगों को रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई परंतु इन केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाओं के कारण बाहर से आए हुए लोग इनको कोरनटाइन सेंटर पर आने से इनकार कर रहे हैं सोमवार को सुबह ऐसा ही मामला संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत के अंतर्गत चंदनिया गांव में कोरनटाईन सेंटर पर रहने को लेकर के हुए विवाद का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार झिकुली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदनिया में स्थापना की गई है इसमें पूर्व से एक व्यक्ति गोपाल प्रसाद सिंह धनबाद से आए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे अपने बेटे को लेकर आए यहां ग्रामीणों की सूचना पंचायत के मुखिया मंजू देवी को दी गई सूचना के आधार पर मंजू देवी के पति रविंद्र पासवान अधिकारी राजेश को सूचना देकर ग्रामीणों के सहयोग से किसी भी तरह की सुविधा नहीं रहने की स्थिति में उक्त युवक रविवार को से भाग कर आ गया रविंद्र पासवान जी ने कहा कि सारा व्यवस्था प्रखंड के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के जिम्मे है मुखिया कोर्स में एक भी पैसा खर्च करने का अधिकार नहीं है वह अधिकारी ने बताया कि को रनटाइम सेंटर पर सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल की गई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।