जमालपुर रेलकारखाना से ईरमी को हटाये जाने की आहट मिलते ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने इसकी खुलासा किये जाने के बाद जब जिला राजद द्वारा लाकडाउन के बाद इरमी को बचाने को लेकर बड़ा आन्दोलन की रूपरेखा तैयार ही किया जा रहा था कि इसी संदर्भ में इरमी निदेशक ने राजनीतिक साजिश के तहत आन्दोलनकारियों को गुमराह करने की चाल चल दी है कि जमालपुर से इरमी नहीं हटाया जाएगा ।बल्कि इरमी जैसा ही बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र रेलमंत्रालय ने खोलने का फैसला लिया है। जिसपर अरबों रूपया राशि खर्च होने का अनुमान है।राजद नेताओं ने कहा कि सरकार जो लागत लगाकर प्रस्तावित नया इरमी भवन निर्माण करने पर खर्च करने जा रही वही राशि जमालपुर इरमी को विकसित करने एवं रेलवे विश्वविद्यालय का जमालपुर में प्रस्तावित योजना का कार्यरूप दिया जाय क्योंकि जमालपुर रेल कारखाना के पास पर्याप्त जमीन एवं आधारभूत संरचना है।जिला राजद अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह, राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मंटू शर्मा संजय पासवान संजय सिंह मुन्ना, महासचिव सह मिडिया प्रभारी गजेन्द्र कु हिमांशु उर्फ अरबिंद यादव ने कहा कि बिहार से रेलवे का अस्तित्व समाप्त करने की केन्द्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से कर रहा रहा है।इसे राजद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के नेतृत्व में मुंगेर राजद बड़ा जन आंदोलन चलाकर मोदी सरकार के मंसूबे पर पानी फेर देगी।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
