हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को समझाने गए अधेर को शराबी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया मामला हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर गांव का है जख्मी अधेर का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर में कराया गया जख्मी का नाम निरंजन सिंह उम्र 58 वर्ष चिकित्सक ने बताया कि इनके शरीर पर और हाथ पर काफी चोट आई है बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया
डीएओ पर कस्टम हायरिंग सब्सिडी राशि का रिश्वत लेने का आरोप में हुआ खबर का बड़ा असर मुंगेर से इस वक्त कि बड़ी खबर मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है हमने पहले यह खबर दिखाई थी किस तरीके से चेक से अधिकारी कमीशन का खेल खेलते हैं और अधिकारी से जब बयान लिया जाता है तो अधिकारी फौन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। एक तरफ सरकार कृषि यंत्रों की खरीदारी के लिए किसानों को सब्सिड़ी देकर यंत्रों की खरीदारी और खेती के प्रति प्रेरित कर रही है। वहीं कस्टम हायरिंग सब्सिडी राशि को रिश्वत का माध्यम बना कर विभाग के अधिकारी किसानों की प्रदत्त सुविधा का खुद लाभ ले रहे है। मामला प्रखंड क्षेत्र के बैजलपुर पंचायत के प्रसंडो गांव के एक किसान द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी पर कस्टम हायरिंग सब्सिडी राशि का रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए खड़गपुर थाना को आवेदन के माध्यम से जानकारी दी है। प्रसन्डो के युवा किसान सौरभ कुमार सिंह ने पीएमओ, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, डीएम, एसपी को आवेदन और रिश्वत की बातों से जुड़े ऑडियो भेजकर जिला कृषि पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में प्रसन्डो के युवा किसान सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि में कस्टम हायरिंग के तहत कृषि यंत्र बैंक की स्थापना के लिए डीएओ मुंगेर कार्यालय में आवेदन में दिया है। इसकी स्वीकृति हेतु सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुझे बैंक ऑफ इंडिया शाखा हवेली खड़गपुर द्वारा ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसी वर्ष 7 मार्च को ऋण की राशि भी आवंटित की गई। जिसमें मे कृषि यंत्र की खरीदारी कर ली। लेकिन डीएओ महेश प्रसाद सिंह द्वारा सब्सिडी की राशि में रिश्वत के तौर पर एक लाख नब्बे हजार रूपये देने के बाद ही उक्त बैंक को दस लाख रुपया देने के लिए आदेशित करूंगा। अन्यथा आपके बैंक ऋण खाता में सब्सिडी की राशि नहीं जाएगी। मैंने डीएओ के कथनानुसार कृषि सलाहकार करुणा शंकर सिंह, राजेश कुमार चौधरी को 48 – 48 हजार का चेक तथा दयाशंकर सिंह व शेखर कुमार के नाम पर 47 – 47 हजार रुपये का चेक काटकर दे दिया। यूको बैंक शाखा हवेली खड़गपुर से मेरे खाता मे 10 लाख की राशि से ही रिश्वत के तौर पर चेक के माध्यम से 1 लाख 90 हजार रूपए दी गई। डीएओ महेश प्रसाद सिंह ने रिश्वत के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बांका जिले के सोनी इंटरप्राइजेज नामक दुकान से मशीन की डिलीवरी होनी थी। लेकिन सौरभ कुमार का सोनी इंटरप्राइजेज में कुछ पैसा बकाया था। जिस कारण दुकान मालिक कस्टम हायरिंग मशीन डिलीवरी नहीं कर रहा था। मैंने जब किसान सौरभ कुमार को सारी जानकारी दी तो सौरभ कुमार ने कहा कि सब्सिडी की जो राशि मिलेगी उस राशि से उन्हें पैसा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने मध्यस्थता करके मशीन की डिलीवरी अपने क्रेडिट पर करवाई है। क्योंकि जब तक मशीन की डिलीवरी नहीं होती तब तक सब्सिडी राशि नहीं दी जा सकती। चेक द्वारा ली गई राशि सोनी इंटरप्राइजेज बांका को भेज दी गई है। डीएओ पर कस्टम हायरिंग सब्सिडी राशि का रिश्वत लेने का लगा था पिछले दिनों आरोप प्रसन्डो गांव के युवा किसान ने सब्सिडी की राशि भुगतान को लेकर 1 लाख 90 हजार चेक के माध्यम से दी।ऋण की स्वीकृति और निकासी बैंक ऑफ इंडिया शाखा हवेली खड़गपुर से सब्सिडी की राशि चेक द्वारा ली गई यूको बैंक से डीएओ ने आरोप को कहा बेबुनियाद बताया था। खबर दिखाने के बाद मुंगेर के जिला कृषि पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह सहित कृषि सलाहकार करुणा शंकर सिंह ,राजेश कुमार चौधरी ,दयाशंकर सिंह व शेखर कुमार के खिलाफ बुधवार की शाम हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि पसंदो निवासी सौरभ कुमार सिंह के आवेदन पर जिला कृषि पदाधिकारी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है
भारत के पूर्वी राज्य उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल तूफान बारिश से कई लोगों का मौत हो चुका है कई क्षेत्र पूर्ण रूप से प्रभावित है इसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ा है हवा के साथ बारिश भी हो रहा है लोगों में डर बरकरार बना हुआ है
छेड़ खानी कि शिकायत करना पडा महगा छेड़खानी की शिकायत करने गये अभिभावक को पीटा खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के इंद्रानगर रूपोहली गांव मेँ गुरुवार की शाम छेड़खानी की शिकायत करने गये अभिभावको को दूसरे पक्षो के लोगों ने जमकर पिटाई कर दर दी Iघायलो का पहचान इंद्रानगर रूपोहली निवासी स्व गोरी चौरसिया के पुत्र रामबहादुर चौरसिया के रूप में किया गया हैI परिजनों के सहयोग से घायल को ईलाज के लिए परबत्ता सीएचसी लाया गया Iजहां इलाज बाद उसे घर भेज दिया गया है I प्राप्त जानकारी अनुसार गत गुरुवार को रामबहादूर चौरसिया की पुत्री ने अपने पिता से उसी गॉव के सोनू सिंह द्वारा छेड़-छाड़ करने का प्रयास करने की बाते कही पुत्री की बात सुनकर रामबहादूर ने घटना की शिकायत करने सोनू के घर पहुंचे Iमौके पर वे उनके परिवार के लोगों को शिकायत कर ही रहा था की इसी बीच सोनू आदि ने उनके साथ मारपीट करने लगे Iइस मारपीट की घटना मेँ रामबहादूर गंभीर रूप से घायल हो गए I परिजनों के सहयोग से घायल को ईलाज के लिए सीएचसी लाया गया I इधर मौके पर उपस्थित डॉ प्रभात कुमार द्वारा घायलो का ईलाज कर उसे घर भेज दिया गया I वही थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की घटना को लेकर थाना मेँ मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है I
कृषि बुलेटिन :- अल्फान चक्रवाती तूफान कर सकता है प्रभावित इस सप्ताह यानी 20 मई से 24 मई के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे ।हल्का से अधिक बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम सापेक्षिक आद्रता लगभग 50% और अधिकतम सापेक्षिक आद्रता लगभग 80% होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड होने की संभावना है। अल्फान नामक एक चक्रवाती तूफान इस सप्ताह के गुरुवार को शायद जमीन से टकराएगा। किसानों को आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी जाती है, ताकि फसल के खेत में पानी जमा ना हो सके। फसलों की सिंचाई ना करें और तूफान से फसलों और जानवरों की रक्षा करें। किसानों को सलाह दी जाती है कि मूंग, काले चने और सभी सब्जियों की फसल में खरपतवार मुक्त रखें ।अगर सब्जियों में सफेद मक्खी का हमला हो तो साफ धूप वाले दिनों में इमिडाक्लोप्रिड का घोल का छिड़काव करें ।उक्त जानकारी हमें कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार के द्वारा दी गई है।
खगड़िया जिला के गोगरी के पसराहा गाँव को किया गया शील कोरोना एलर्ट खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड के पसराहा गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित, खगड़िया पुलिस कप्तान मीनू कुमारी के दिशा निर्देश पर पसराहा गाँव को सील किया गया, बताया जा रहा हे कि जिला में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में 15 कोरोना पोजेटिव मिलने से जहां 56 का आंकड़ा बढ़कर 71 हो गया वहीं कंटेन्मेंट जोन की संख्यां बढ़कर 4 हो गयी। आज पसराहा गांव में कोरोना पोजेटिव मिलने के बाद गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने स्वयं प्रभावित गांव का जायजा लेने के बाद सील करने की कार्रवाई की।पूरे गांव को सेनिटाइज भी कराया जा रहा है।में रविंद्र कुमार mv न्यूज से
धरहरा(संवाददाता):धरहरा थाना क्षेत्र के भलार गाँव में जोरु जमीन जोड़ के नही तो किसी और के तर्ज पर दबंगो ने अपने ही परिजनो के जमीन को हड़पने के लिए महिला एवं महिला के परिजनों से की मारपीट।इस संदर्भ में भलार निवासी मंजू सिंह ने अपने ही चचेरे भाई व उनके पुत्रों के खिलाफ धरहरा थाना मे जमीन हड़पने और मारपीट करने का लिखित आवेदन दी है।पीङित महिला मंजू सिंह ने धरहरा थाना मे दिये गये लिखित आवेदन मे बताया कि जब मै अपने खेत मे तालाब खुदवाई करवा रही थी तो मेरे जमीन पर गिद्ध दृष्टि लगाये भलार निवासी सह नोवेल्टी वेल्फेयर सोसाइटी के पूर्व संयोजक मनोज सिंह ने अपने भाई व अपने पुत्रों के साथ मिलकर दबंग ई दिखाते हुए तालाब निर्माण कार्य को रोक दिया।रोके जाने पर महिला ने आपत्ति जताई तो उक्त लोगो ने महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया जिस पर बीच-बचाव करने आए महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट की गई।जिससे महिला व उसके पुत्र को चोटें भी आई है।पीडि़त महिला ने उक्त लोगो के बिरूद्ध धरहरा थाना मे लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सनद रहे कि मुंगेर के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल ने नोवेल्टी वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व संयोजक मनोज कुमार सिंह पर खुला आश्रय गृह मे जाचोउपरान्त अनियमितता पाये जाने पर पूरबसराय ओपी मे प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी।पीडि़त महिला के आवेदन पर धरहरा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए भलार गाँव पहुँच कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
• महिला एवं विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश का किया जाएगा अनुपालन • महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका माता-पिता को करेंगी जागरूक • बच्चों में तनाव जनित प्रतिक्रिया की पहचान करना जरुरी • बच्चों के मस्तिष्क में चल रहे भय को जाने कोविड-19 के कारण दैनिक दिनचर्या में अचानक से व्यवधान आया है एवं सामान्य जीवन शैली की वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुयी है. ऐसे प्रतिकूल माहौल में लोगों के मन में भय एवं तनाव का आना स्वाभाविक है. इसके कारण बच्चों एवं किशोरों को भी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है. इन हालातों के मद्देनजर आईसीडीएस ने भी महामारी के दौरान बच्चों एवं किशोरों की विशेष देखभाल किये जाने की जरूरत पर बल दिया है. विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
• कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा के लिए कर्मियों को उपलब्ध कराये गए मास्क और ग्लव्स • मरीजो को मिलेगी 7100 रुपये की श्रम-क्षतिपूर्ति राशि • 19 प्रखंडों में 44 टीमों द्वारा किया जा रहा है छिड़काव पटना/ 20 मई- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग कालाजार मरीजों के प्रति सजग व सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग इस रोग से समाज को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित गति से उन्मूलन कार्यक्रम चला रहा है। जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सिंथेटिक पाइराथाइराइड का छिड़काव किया जा रहा है। इसको लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर करें क्लिक। श्रोताओं 9266673888 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण जहां पूरा विश्व परेशान हैं तो वहीं भारत देश भी इससे अछूता नहीं है लाॅकडाउन शुरू होते ही गांव में अचानक सब्जी बेचने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है दिन भर में दसियों लोग आवाज लगाते नजर आ रहे हैं शुरु शुरु में तो किसी से टमाटर किसी से भिंडी किसी से खीरा खरीदने लगे हैं अब तो इन्हें वापस लौटाने में भी दुख होता है पर आश्चर्यजनक रूप से रोज कोई न कोई नया चेहरा दिखाई देने लगा है अब सब्जी कितनी और कब तक ली जाए अब इनसे नजरें चुराना भी मुश्किल हो गई है यह परंपरागत सब्जी बेचने वाले लोग नहीं है वह तो स्कूल जाने वाले बच्चे हैं कुछ महीनों पहले किसी के साइकिल ठेला से भागलपुर मुंगेर से आने का सुनकर हैरत होती थी शायद हम सब तंज़ भी करते थे पर अब बस संतोष है कि लोग सकुशल लौट आए चाहे जैसे भी आए इस समय का हालिया यही है कि जिन हाथों में किताब होनी थी वह कमाने की जुगत में है जिन्हें कमाना था वह जान बचाकर आ रहे हैं कोई कुछ भी कहे पर यह केवल सरकारों की विफलता नहीं वरन हमारे पूरे सामाजिक-आर्थिक सिस्टम की नाकामी है विस्तृत जानकारी के लिए 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी-बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें
