जहां एक और पूरे भारत में कोरोना जैसे महामारी को लेकर के लोग दहशत में जी रहे हैं ठीक इसी तरह का मामला संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के चंद्रपुरा मुसहरी में देखने के लिए मिला है यहां के ग्रामीणों के पास नहीं राशन कार्ड है ना ही राशन मिलता है इसको लेकर के सभी ग्रामीणों ने दुर्गापुर पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव का घेराव किया उनसे राशन कार्ड बनवाने की मांग की मुखिया हरिनंदन यादव जी के द्वारा यह बताया गया कि हमने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से बात की है उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम सभी लोगों का राशन कार्ड 1 सप्ताह के अंदर बनवा देंगे एवं राशन मुहैया करवा देंगे इस मौके पर दर्जनों से अधिक चंद्रपुरा गांव के ग्रामीण मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के कासी के वार्ड नंबर 40 से मिथलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है,मजदुर वर्ग के हैं, और उनके साथ बहुत साडी परेशानिया हो रही है, राशन कार्ड में मिलने वाली 1000 की राशि नहीं आयी है ,ऐसी परेशानी केवल उनके साथ ही नहीं है, कई लोगो के साथ है, और वार्ड नंबर 40 के कमिश्नर भी कोई सहायता नहीं कर रहे है,कहते है मेरे बस में नहीं है कुछ इस प्रकार अनेक प्रकार कि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राज कुमार शर्मा जी भी है वार्ड नंबर 40 से वो भी बता रहे है की कोई सुविधा नहीं मिली है, और बहार के आये लोगों के भी जाने आने का कोई साधन नहीं है

पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

आप सभी को जानकर बहुत ही खुशी होगी कि मध्य प्रदेश की बेटी डॉ मणि मुथा के हाथों राष्ट्रीय स्तर पर डॉ ममता बड़जात्या को मदर्स प्राइड अवार्ड 2020 से नवाजा गया है।उक्त सम्मान श्रीमती द्रोपति देवी मेमोरियल ट्रस्ट गोरखपुर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर का प्रोग्राम डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमें पूरे देश से कुल 274 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनाओं का प्रस्तुतिकरण किया था। इसमें मोनिका महाजन पठानकोट, आरती साहू बाराबंकी , सुश्री अनामिका रोहिल्ला दिल्ली ने संयोजन कर कार्यक्रम को सफल बनाया हम सभी को फिजियोथैरेपिस्ट डॉ ममता बडजात्या को सम्मानित करते हुए डॉ मणि अभय मुथा तथा अध्यक्ष डाॅ धनञ्जय मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमें डॉ ममता बड़जात्या पर गर्व है जो समाज में अपना सक्रिय योगदान दे रही है। वह समय-समय पर समाज के हितार्थ में अपनी सलाह भी प्रदर्शित करती रहती हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

संग्रामपुर संवाददाता संग्रामपुर प्रखंड के मुख्य बाजार में एस यू सी आई के जिला सचिव कांत एस कुमार की अध्यक्षता में आज एस यू सी के दर्जनों कार्यकर्ता के द्वारा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया उनके द्वारा यह कहा गया कि लॉक डाउन करने के पहले है कम से कम सभी लोगों को 10 दिन का समय देना चाहिए अभी बिहार में लगभग 12 से 15 साल के बीच को रोना पीड़ित हो गए हैं इतना ही नहीं इसमें से 8 की मौत भी हो चुकी है इस मौके पर दर्जनों की संख्या में एस यूसीआई की कार्यकर्ता मौजूद थे। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार योग माया बड़ी दुर्गा स्थान के सहयोगी पुजारी 60 वर्षीय गौतम दास का शबआज मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर में पंखे से लटका मिला घटना की जानकारी मिलते हैं जमालपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पंखे से उतारा पुलिस ने घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए यूडी केस दर्ज कर सब को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना की सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी कि गौतम दास की आत्महत्या थी या उसकी हत्या की गई ऐसे पुलिस आत्म हत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

खगड़िया जिला केपरबत्ता प्रखण्ड चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार डॉ संजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि जैसा कि अभी कोरोंना का प्रकोप बढ़ रहा है तो ऐसे में हमें पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि वर्तमान में सतर्कता के अलावा कोई और वैध विकल्प भी नही है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें और स्वस्थ रहें क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। संक्रमण का जो रफ्तार है उससे हमें और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति पूरे समाज मे कोरोना फैलाने का जिम्मेदार हो सकता है।मैं हर पंचायत के मुखिया से भी कहना चाहता हूँ कि जो मास्क, सेनिटाइजर ,साबुन इत्यादि बाँटने का निर्देश आया है उसे यथाशीघ्र बांटे। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि मास्क के क्वालिटी से कोई समझौता ना करें क्योंकि हमें हर हाल में सुरक्षित समाज चाहिए। साथ ही ये भी कहना चाहूंगा कि हर जनप्रतिनिधि (मुखिया ,पंचायत समिति, सरपंच, पंच,वार्ड) ये जिम्मेदारी भी लें कि कोई भी व्यक्ति अगर बाहर से आ रहा है तो वो क्वॉरंटीन की दी हुई अवधि जरूर पूरी करे। किसी भी तरह की लापरवाही समाज के स्वास्थ्य और विकास पर आघात पहुंचाने का काम करेगी और ये किसी भी शर्त पर मंजूर ना करने वाली बात हैं।आप सब परबत्ता की जनता से भी ये उम्मीद करता हूँ कि आप सब भी वेवजह नही निकलेंगे और अत्यंत जरूरत की स्तिथि में भी बाहर आने पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखेंगे और मास्क का प्रयोग जरूर करेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व महासचिव वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत कुमार ने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ अधिक जानकारी के लिए 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें।

सुनवाई होगी 21 मई को।

चंद्रशेखर गुप्ता, इंद्रदेव दास ने उठाई जांच की मांग।