मोबाइल वाणी और माय कहानी का एक ख़ास पेशकस आपके लिए कार्यक्रम भावनाओं का भवर जहाँ हम सुनेंगे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से जुड़ी कुछ जानकारियां. तो चलिए आज की कड़ी में जानते हैं कि अगर कभी मन में बहुत बुरे ख्याल आये तो उस से उभरने के लिए क्या किया जा सकता हैं. साथियों कई बार हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आ जाते है जहाँ हम खुद को बहुत परेशान और अकेला महसूस करते हैं और मन में बहुत बुरे-बुरे ख्याल आते हैं. कई बार सारी उम्मीदें ख़तम होने लगती है। ऐसे में किसी को सहारा देने के लिए आप के अनुसार हमें क्या करना चाहिए ? क्या आपने कभी किसी ऐसे स्थिति का सामना किया है ? अगर हाँ तो कैसे उभरे उस स्थिति से ? साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.youtube.com/@mykahaani

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानि की NCRB के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 23,178 गृहिणियों ने आत्महत्या की थी। यानी देशभर में हर दिन 63 और लगभग हर 22 से 25 मिनट में एक आत्महत्या हुई है। जबकि साल 2020 में ये आंकड़ा 22,372 था। जितनी तेज़ी से संसद का निर्माण करवाया, सांसद और विधायक अपनी पेंशन बढ़ा लेते है , क्यों नहीं उतनी ही तेज़ी से घरेलु हिंसा के खिलाफ सरकार कानून बना पाती है। खैर, हालत हमें ही बदलना होगा और हमें ही इसके लिए आवाज़ उठानी ही होगी तो आप हमें बताइए कि *---- आख़िर क्या वजहें हैं जिनके कारण हज़ारों गृहणियां हर साल अपनी जान ले लेती हैं? *---- घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए ? *---- और क्या आपने अपने आसपास घरेलू हिंसा को होते हुए देखा है ?

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

अधेड़ की मौत मामले में यूडी केस दर्ज

मृतक सुनील टेंट के कुशल कारीगर था।

जमालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में 24 वर्ष के अभिषेक आनंद ने अपने घर में कल शाम तक़रीबन 4:30 बजे पंखे में गमछे से फाँसी लगा कर आत्मा हत्या कर ली। शव के पास से एक सूसाईड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है की मैं अपने होसो हवास में यें कदम उठा रहा हुं। जिसका जिम्मेदार मैं खुद हुं।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।  परिजनों ने इस घटना की सूचना जमालपुर आदर्श थाना को दी । जिसके बाद पुलिस घटना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एसआई नंदी पासवान ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के पीछे लॉकडाउन का डिप्रेशन बताया जा रहा है। देर रात्रि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। घटना से परिजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

डिप्रेशन का शिकार ,चमन ने क्यों की खुदकुशी। दिल्ली जाने को बेताब थे चमन,नहीं बना टिकट।

राजीव नगर थाना पटना में अभिनेता सुशांत के पिता ने कराया मामला दर्ज । रिया पर लगाया खुदकुशी का आरोप। गंगा रजक की खास रिपोर्ट। सुशांत के पिता ने राजीव नगर थाना में एफ आई आर दर्ज किया है। रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि वह प्यार के जाल में फंसाकर रुपए ऐंंठती थी। तथा सुशांत के सुसाइड के लिए दबाव डाला है। इस केस में सुशांत के पिता ने एक नया मोड़ ला दिया है तथा कहा है कि मैं बूढ़ा हूं पटना से मुंबई नहीं जा सकता। इसलिए पटना में ही एफ आई आर दर्ज कराया है। खुदकुशी के लिए रिया चक्रवर्ती ने उकसाया है। इसके बाद पूरी फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया है। महाराष्ट्र-बिहार में सनसनी फैल गई। बिहार पुलिस की 4 सदस्य टीम अति शीघ्र मुंबई पहुंच गई है तथा मुंबई पुलिस से संपर्क साधा है और मुंबई पुलिस से दस्तावेज खंगाल रहे। इधर रिया चक्रवर्ती घर पर ही है तथा पुलिस की पैनी नजर है। सुशांत तीनों बहनों के करीब था तथा अनेकों बातें होती थी। सुशांत के पिता ने 4 पेज का बड़ी घटनाक्रम के साथ पटना में मामला दर्ज कराया हैंं। इस एफआईआर से पटना पुलिस और मुंबई पुलिस में क्या तालमेल बैठता है। आगे जांच किस ओर मुड़ता है यह अब पुलिस पर है तथा जांच सीबीआई पर भी जोड़ दी जा रही है । पूर्व में तेजस्वी सहित अन्य नेताओं ने इस मामले को सीबीआई जांच कराने की मांग की थी । इस पर तत्क्षण चिराग पासवान ने महाराष्ट्र सरकार से बात की है और सीबीआई जांच की भी मांग की है। घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कह दिया है कि सीबीआई जांच की जरूरत नहीं पड़ेगी और निष्पक्ष जांच की जाएगी । फिलवक्त अब यह मामला फिल्म से होकर रियल लाइफ में आ गया है । कौन-कौन नंगे होंगे। यह अब देखना है।

अपने चचेरे भाई और छातापुर के निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू और भाभी नूतन सिंह जोकि बिहार विधान परिषद की सदस्य भी हैं उन्होंने कुल देवी-देवता, ग्राम देवता और ऐतिहासिक बाबा बरूनेशवर मंदिर में पूजा अर्चना की थी. सुशांत सिंह राजपूत 17 सालों के बाद अपने पैतृक गांव बड़हरा कोठी प्रखंड के मलडीहा गांव गए थे.सुशांत ने की सुसाइड बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस उनके कमरे पर पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सुशांत ने फांसी लगाकर सुसाइड की है. पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान, कई फिल्मों में की काम फिल्मों में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सीरियलों में काम करते थे.  जीटीवी पर आने वाले पवित्र रिश्ता के उनको फेमस हुए थे. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. इसके अलावे शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

उफ्फ....विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है...पटना के गलियों से बॉलीवुड में छा जाने वाला 34 साल का जिंदादिल सुशांत ऐसा कदम उठाएंगे मानना मुश्किल हो रहा है.. ना फिल्मों की कमी ना पहचान का संकट..फिर भी...आखिर क्या हो रहा है फिजा को गौतम सिंह मुंगेरिया कलाकार से मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज़ के संवाददाता आमिर उल इस्लाम से खास बातचीत