जमालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में 24 वर्ष के अभिषेक आनंद ने अपने घर में कल शाम तक़रीबन 4:30 बजे पंखे में गमछे से फाँसी लगा कर आत्मा हत्या कर ली। शव के पास से एक सूसाईड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है की मैं अपने होसो हवास में यें कदम उठा रहा हुं। जिसका जिम्मेदार मैं खुद हुं।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। परिजनों ने इस घटना की सूचना जमालपुर आदर्श थाना को दी । जिसके बाद पुलिस घटना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एसआई नंदी पासवान ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के पीछे लॉकडाउन का डिप्रेशन बताया जा रहा है। देर रात्रि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। घटना से परिजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
