खगड़िया जिला में महामारी के बाद सभी को आत्म निर्भर कैसे बनाया जाय ईस बात को लेकर एक बिसेस बैठक किया गया जिसमे जिला के मुख्य बेक्ति को बुलाया गया तथा सभी से राय लिया गया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

टेटीया बम्बर प्रखंड से जीतेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

अपने चचेरे भाई और छातापुर के निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू और भाभी नूतन सिंह जोकि बिहार विधान परिषद की सदस्य भी हैं उन्होंने कुल देवी-देवता, ग्राम देवता और ऐतिहासिक बाबा बरूनेशवर मंदिर में पूजा अर्चना की थी. सुशांत सिंह राजपूत 17 सालों के बाद अपने पैतृक गांव बड़हरा कोठी प्रखंड के मलडीहा गांव गए थे.सुशांत ने की सुसाइड बॉलीवुड एक्टर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है. सुशांत बिहार के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस उनके कमरे पर पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सुशांत ने फांसी लगाकर सुसाइड की है. पवित्र रिश्ता से मिली थी पहचान, कई फिल्मों में की काम फिल्मों में काम करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत सीरियलों में काम करते थे.  जीटीवी पर आने वाले पवित्र रिश्ता के उनको फेमस हुए थे. इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया. इसके अलावे शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

गंगटा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के बहु अंजलि कुमार ने दहेज प्रथा को लेकर गंगटा थाने में पति शैलेश कुमार ससुर अनिल सिंह सास एवं देवर पर मारपीट करने और मायके से बार-बार पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है 4 लोगों नामजद बनाया है आरोपी के खिलाफ लगातार छापेमारी कर किया जा रहा है

गंगटा जमुई पथ पर सवा लाख स्थान के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को पलटने से चालक जख्मी हो गया घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा जानकारी के अनुसार बिहार 2745 47 नंबर का ट्रैक्टर जम्मू की ओर से खड़कपुर बालू लादकर आ रहा था तभी खड़कपुर की ओर से जा रहे पी का साइड देने के दौरान गाड़ी पलट गया जिससे चालक जख्मी हो गया चालक फिलहाल फरार हो गया है जाम की स्थिति बनी हुई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

धरहरा(संवाददाता):सरकार के निर्देश के आलोक में ईटवा पंचायत के वार्ड नं 6 मे वार्ड सदस्या टुन्नी देवी ने घर-घर पहुच कर ग्रामीणों को मास्क व साबुन वितरित किया।वार्ड सदस्या ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार समाज को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने को लेकर प्रत्येक घरो मे मास्क व साबुन वितरित करने का निर्देश दिया है,जिसके आलोक मे ईटवा पंचायत की मुखिया नजरी देवी के द्वारा सरकार के निर्देश के आलोक में जीविका से मास्क खरीदी गई है एवं बाजार से साबुन खरीद कर प्रत्येक वार्ड सदस्यों को दिया गया ताकि वार्ड सदस्य अपने-अपने वार्ड के ग्रामीणों को घर-घर मास्क व साबुन वितरित करे,ताकि एक भी घर मास्क व साबुन से वंचित न रह सके।वार्ड सदस्या ने लोगो को सरकार द्वारा प्रदत सामग्री देते हुए कहा कि आपलोग अपने-अपने घरो से बाहर निकलने से पहले मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे,ताकि कोरोना वायरस की महामारी से अपने घर व समाज को सुरक्षित रखा जा सके।

ताड़ पेड़ से गिर कर युवक की मौत प्रखंड क्षेत्र के टेटिया गांव निवासी देव सिंह एवं सेवा विरमित शिक्षक के 40 वर्ष पुत्र अंजनी मंडल का ताड़ के पेड़ से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक अंजनी मंडल कुछ युवक के साथ शुक्रवार शाम 4:00 बजे पेड़ पर चढ़कर ताड़ फल कुआं काट रहा था , इस बीच असंतुलित होकर वह पेड़ से गिर गया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर लाया गया जहां। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक के परिजन मैं घटना के बाद कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा छा गया । परिवार में कुल 15 सदस्य थे । परिवार की परवरिश उनके जिम्मेदारी चल रही थी माता पिता के साथ सभी परिवार अपना जीवन व्यक्त कर रहे थे। सबसे बड़ा भाई अंजनी मंडल ही था इनके मृत्यु के बाद तीन भाई अब बचे और एक बहन थी जो शादी हो गई थी वह अपना ससुराल में रहती थी। अंजनी के खोने का गम परिवार वालों को बार-बार रुला रहा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया कैंप लगाने का आदेश।

बैंड बाजा के साथ पहुंचे एंटी कोरोना ब्रांड एंबेसडर, पहुंचकर किया नेगेटिव मरीज का स्वागत कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में तीन महीनों तक जहां बैंड बाजा की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी , वही एंटी कोरोना ब्रांड एंबेसडर हीरो राजन कुमार, राष्ट्रपति के हाथों से नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित वीणा देवी ने शुक्रवार को 15 दिन मुंगेर में रहने के बाद दीपक ठाकुर अपने गांव बंबर लौटने पर बैंड पार्टी और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। हीरो राजन कुमार ने कहा की दीपक ठाकुर कोरोना वायरस से जीतकर गांव पहुंचे हैं। उनकी काफी प्रशंसा की। और तमाम ग्रामीणों से कहा कि कोरोना काल में सतर्क रहने की जरुरत हैं और घर से जब भी निकले मास्क पहनकर निकलने का अनुरोध किया। मशरूम लेडी वीणा देवी ने दीपक की तारीफ करते हुए कहा यह एक बहादुर लड़का है जो कोरोना को हराकर घर लौटा। स्वास्थ्य प्रबंधक नाज़नीन खातून ने हीरो राजन के कार्यशैली की तारीफ की और कहा उनकी इस पहल से लोगों में कोरोना से लड़ने की हिम्मत आती है। पूरी तरह से स्वस्थ होकर लौटे दीपक ठाकुर ने कहा मुझे जब भी डर लगता मैं मां से बात करता तो वह रोने लग जाती मैं घबरा जाता फिर हीरो राजन कुमार को फोन लगाता एक बच्चे की तरह मेरा ख्याल रखते। इस अवसर पर बैंड मास्टर बैंड बजा कर लोगों का दिल जीता।

कोसी नदी में नहाने के क्रम में एक कई गई जान खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखण्ड के कोशी नदी में नहाने के दोरान चार लङके डूबने कई असंखा जताया जा रहा है हलकी अस्थानीय लोगो कई सहायता से तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया। लेकिन अभी भी एक लङके लापता होने की जानकारी मिल रहा है, यह घटना बेलदौड़ प्रखंड के बलेठा गाँव का मामला बताया जा रहा है स्थानीय सीओ और पुलिस घटनास्थल के लिए निकले है