धरहरा(संवाददाता):सरकार के निर्देश के आलोक में ईटवा पंचायत के वार्ड नं 6 मे वार्ड सदस्या टुन्नी देवी ने घर-घर पहुच कर ग्रामीणों को मास्क व साबुन वितरित किया।वार्ड सदस्या ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार समाज को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने को लेकर प्रत्येक घरो मे मास्क व साबुन वितरित करने का निर्देश दिया है,जिसके आलोक मे ईटवा पंचायत की मुखिया नजरी देवी के द्वारा सरकार के निर्देश के आलोक में जीविका से मास्क खरीदी गई है एवं बाजार से साबुन खरीद कर प्रत्येक वार्ड सदस्यों को दिया गया ताकि वार्ड सदस्य अपने-अपने वार्ड के ग्रामीणों को घर-घर मास्क व साबुन वितरित करे,ताकि एक भी घर मास्क व साबुन से वंचित न रह सके।वार्ड सदस्या ने लोगो को सरकार द्वारा प्रदत सामग्री देते हुए कहा कि आपलोग अपने-अपने घरो से बाहर निकलने से पहले मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे,ताकि कोरोना वायरस की महामारी से अपने घर व समाज को सुरक्षित रखा जा सके।