जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट दर्जनों लोग घायल। सन्मार्ग संवाददाता हवेली खड़गपुर प्रखंड के दरियापुर गांव में बारिश की पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई मारपीट में 9 लोग घायल बताया जा रहा है सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में किया जा रहा है। घायलों में पहला पक्ष से 55 वर्षीय आशा देवी, 23 वर्षीय दिलखुश कुमार, 27 वर्षीय गोपाल कुमार यादव, 50 वर्षीय विजय यादव, 24 वर्षीय शशि कांत कुमार, वहीं दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय प्रकाश यादव, 50 वर्षीय दशरथ यादव, 30 वर्षीय पंकज यादव, 20 वर्षीय राजकुमार शामिल है। वहीं घायल प्रकाश यादव ने बताया सकलदेव यादव और विजय यादव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर आए दिन आपस में भिड़ंत होते रहता है इसी दौरान आज हमारे जमीन होते हुए वर्षा का पानी बहाना चाहा। जिसे हम लोगों के द्वारा रोका गया रोकने के दौरान ही मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं वहीं मामले की छानबीन हेतु गंगटा पुलिस जुट गई है।विवाद की वजह पुरानी जमीनी विवाद बताया जा रहा है

कोरोना काल में बिना पेंशन के तार तार हो रहे सेनानीऋ

धरहरा(संवाददाता):भलार गाँव मे क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी का 39वाँ जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया।भलार गाँव के धौनी के प्रशंसक शेखर सिंह धौनी ने प्रत्येक वर्ष की भाँति 7 जुलाई मंगलवार को अपने निजी आवास भलार मे क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी के फोटो के सामने केक काटकर महान बल्लेबाज के जन्मदिन पर जश्न मनाया । प्रशंसक शेखर सिंह धौनी ने कहा कि भारत के महान क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी ने क्रिकेट मे भारत को 28 वर्षो के बाद दुसरा विश्व कप जीताकर कृर्तिमान स्थापित किया है।इनका जन्म एक छोटे से शहर राँची मे हुआ जो भारत के लिए गौरवशाली रहा ।युवा क्रिकेट प्रेमी शेखर सिंह धौनी ने कहा कि एक बार इस महान बल्लेबाज से मिलूं कई वर्षो से यही आस लगाऐ बैठे है कि कब धौनी का बुलावा आए और इनकी वर्षो की मुराद पुरी हो।मौके पर डाँ रामानुज प्रसाद ,सदानंद सिंह ,गोल्डन उर्फ रैना ,सोहित सिंह ,ब्रजेश सिंह ,सचिन सिंह,अमित सिंह,सुरज सिंह,रौनक सिंह ,सोनी,मोनी,पप्पु जी ,विशालआर्मी,छोटी,आदित्य,शिवम सहित दर्जनो क्रिकेट प्रेमीयो ने क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी के जन्मदिवस पर पटाखे फोड़े व मिठाईया बाँटकर जन्मदिन मनाये।

नाले के पानी ने सरकारी खजाना का पोल खोल करके रख दिया है ठीक इसी तरह का नजारा संग्रामपुर प्रखंड के ब्लॉक सह अंचल कार्यालय में देखा गया आज वहां का स्थिति इतनी बदतर था कि शायद कहीं जगह का ऐसा स्थिति नहीं होता जहां एक और सरकार ने करोड़ों लाखों खर्च करके स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है वही विकास का किरण कहे जाने वाला ब्लॉक एवं अंचल कार्यालय यहां कि लोगों को या आस लगी रहती है कि हम वहां जाएं और वहां हर एक तरह की सुविधाएं सरकार का दिए गए सुविधा को हम प्राप्त कर सकते हैं भला यह कैसे हो सकता है जबकि यहां ब्लॉक परिसर में नाले की पानी खुलेआम ब्लॉक में बह रहा है अब देखने वाली बात यह होगा कि क्या इस तरह का स्थिति आगे भी रहता है या इस पर कुछ होता है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज दिन मंगलवार को लगभग 2:00 बजे संग्रामपुर प्रखंड के ब्लाक परिसर के सभागार में पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक का उद्देश्य यह था कि 15 वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा को करना जिसमें कि प्रखंड प्रमुख भुनेश्वर मांझी ने केंद्र एवं राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग में पंचायत समिति सदस्यों की भागीदारी होने पर उन्होंने खुशी जाहिर किया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि आज का बैठक का उद्देश्य था कि पिछले किए गए कार्य की समीक्षा को करना एवं नए योजना को पारित करना इस मौके पर बाल विकास पदाधिकारी रंजू कुमारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद शकील अहमद मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी विपिन कुमार इत्यादि मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोजगार निर्माण योजना से जोड़ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य भुगतान में जिलाधिकारी ने तेजी लाने का दिया निर्देश ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  मुंगेर। जिलाधकारी राजेश मीणा ने विभिन्न प्रखंड पदाधिकारी ,कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड समन्वयक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किया जिसके तहत प्रवासियों को जॉब कार्ड बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया 2072 मजदूरों को जॉब कार्ड निर्गत किया गया है 9 अगस्त प्रत्येक पंचायतों में पौधारोपण करने का निर्देश दिया आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा से मजदूरी भुगतान हेतु ईएमआर निर्गत करने की समीक्षा हुई जिसमें खड़कपुर में सबसे अधिक योजना है तारापुर में ईएमआर निर्गमन कम हुई 1 सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया अभी जल जीवन योजना की अपेक्षा पशु शेड बकरी शेड मुर्गी सेड निर्माण कर लाभुकों को व्यक्तिगत लाभ देने पर चर्चा हुई और या दिया भी जा सकता है मजदूरों को अपनी जमीन पर पशु सेड हेतु 1.38 लाख रुपए सरकार देती है शेड योजना में आगामी 15 दिनों में प्रगति नजर आनी चाहिए। मानव दिवस की बात करें तो मुंगेर सदर और संग्रामपुर में क्रमशः 28 एवं 22 प्रतिशत ही सृजित किया गया है जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई । ससमय भुगतान का निर्देश दिया गया। बरियारपुर में 12% आधार सीडिंग भुगतान किया गया है बरियारपुर में जल जीवन हरियाली के तहत कार्य धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई 33% कार्य पूरी होने की बात कही गई है 11211 घर निबंधित नहीं किए गए हैं जिसे अभिलंब निबंधन कराने का निर्देश दिया लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत 516 सीसीए बनाए जाने हैं जिसमें एनओसी लेने की बात हुई। जियो टैगिंग कर जल्द कार्य पूरा करने को कहा गया उप विकास आयुक्त संजय कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार डीपीओ मनरेगा विजय कुमार , समन्वयक नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

प्राचार्य पद को लेकर प्लस टू - हाई स्कूल के शिक्षक आमने-सामने। गंगा रजक की रिपोर्ट। मुंगेर। राज्य सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों को 12 साल कार्य के बाद प्राचार्य पद दिए जाने से प्लस टू शिक्षक विरोध कर रहे हैं और दोनों शिक्षक आमने-सामने हो गए हैं। इस विवाद को उलझाने में राज्य सरकार का शिक्षा विभाग ही है, क्योंकि पूर्व में प्लस टू शिक्षक को वरियता के आधार पर हाई स्कूल से 12 साल वरिय माना गया है। जिसको लेकर स्नातकोत्तर शिक्षक संगठन के कृतन्जय कुमार ने आपत्ति दर्ज की है। जिसके बाद मामला दोनों शिक्षकों के बीच आमने-सामने है। वैसे माध्यमिक शिक्षक संघ और प्लस टू संगठन में अभी तकरार नहीं हुई है। लेकिन न्यायिक प्रक्रिया प्लस टू शिक्षक जाएंगे एक ओर देखा जाए तो राज्य सरकार भी काफी चालाकी से अपना कार्य कर रही है और वह या भी चाहती है दोनों शिक्षकों में बंदर की भांति लड़ाई हो और रोटी मैं खाते रहूं। वहीं दूसरी ओर हाई स्कूल के शिक्षकों को 12 साल वरीय मानकर प्रभारी शिक्षक बनाना ऐसा प्रतीत होता है कि माध्यमिक शिक्षक संघ का दबदबा अभी भी सरकार पर कायम है। वही एक ओर सरकार कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। किसे अपना माने किसे पराया क्योंकि आगे विधानसभा चुनाव है। सरकार के नीति और निर्धारण पर अब खोट दिखने लगा है । जबकि इसके पूर्व दोनों संगठन ने एक साथ सरकार के खिलाफ हड़ताल में बिगुल फूंका था। लेकिन कोरोना ने दोनों संगठन को मार डाला। जिसके बाद हड़ताल खत्म हो गया। अब देखना है की प्लस टू संगठन भारी पड़ता है या माध्यमिक शिक्षक संगठन इस बीच दोनों के लड़ाई में राज्य सरकार को फायदे ही फायदे हैं। ज्ञातव्य हो कि सरकार के न्याय उचित व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगने लगा है। क्योंकि राज्य सरकार में 12 साल वरिय शिक्षक होकर भी विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य नहीं बनाए जाते हैं साथ ही सभी विद्यालयों में हाई स्कूल के ही शिक्षक प्रभारी होते हैं ।फिलवक्त दोनों के लड़ाई में राज्य सरकार मजे मार रही है। क्योंकि उसे पद के साथ वेतन भी देना होगा। जिसका लाभ करोड़ों करोड़ सरकार के पेट में जा रहा है। वही रजिस्टर्ड के अनुसार प्लस टू शिक्षक जब नियुक्ति लेते हैं । उसे 12 वर्ष वरीय माना जाता है और रजिस्टर्ड में लिखा पढ़ी भी होता है। लेकिन यह सिर्फ ऑफीशियली खानापूर्ति है। राज्य सरकार ने यह भी नियमावली बना दिया है कि जो पहले ज्वाइन किया है। वही प्रभारी प्राचार्य होंगे इस तमाम झंझावात के बीच किसी भी प्रभारी प्राचार्य को प्राचार्य के नामों पर वेतन का ठेंगा दिखाया जाता है लेकिन इस पद में यह लोचा हैं कि चाँँदी के सिक्के खनकते हैं। इस लोचा के लिये प्रभारी पद मलाईदार माना जाता है।

गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें कि 3 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए तीनों गंभीर लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए मूँगेर रेफर कर दिया जख्मी युवक का नाम रंजन यादव रवीश कुमार सुमित कुमार को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

खड़कपुर थाना पुलिस ने चौक चौराहे पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान जिसमें की बाइक सवार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया बाइक चेकिंग के दौरान ₹9000 जुर्माना वसूला गया है इस संबंध में खड़कपुर थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान ₹9000 जुर्माना वसूला गया और लोगों को हेलमेट लगाकर चलने का निर्देश दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में दुष्कर्म व छेड़खानी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया है इस आशय की जानकारी खड़कपुर थाना दिया कि मंटू कुमार सिंह ने बताया कि खैरा गांव के एक युवती के साथ आवेदन प्राप्त हुआ था कि छेड़खानी करने के मामले में नामजद आरोपी रुपेश कुमार वह उनकी मां बीवी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इधर लड़की जांच के लिए मेडिकल के लिए मूँगेर भेज दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।